Best Mother Competition : मालड़ा में सर्किल स्तर पर बेस्ट मदर प्रतियोगिता आयोजित

0
112
बेस्ट मदर प्रतियोगिता में भाग लेती माताएं।
बेस्ट मदर प्रतियोगिता में भाग लेती माताएं।
  • प्रतियोगिता में बवाना की पिंकी ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

Aaj Samaj (आज समाज), Best Mother Competition, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सरला यादव के मार्गदर्शन व सुपरवाइजर अनीता यादव की अध्यक्षता में आज मालड़ा पीएचसी में सर्किल स्तर पर बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।

सुपरवाइजर अनीता यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं तो सभी अच्छी होती हैं परंतु जो माताएं अपने बच्चों का बहुत अच्छी प्रकार से पालन पोषण करती हैं और बच्चों के प्रति जागरूक रहती हैं उन्हें सर्वोत्तम माता पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य यही है कि माताओं को बच्चों के खान-पान के बारे में जागरूक किया जा सके।

इस मौके पर एएनएम गीता व कमला ने उपस्थित महिलाओं को अपने बच्चों एवं स्वयं हरी पत्तेदार सब्जियां व मौसमी फल व मोटे अनाज को अपने दैनिक आहार में शामिल करने के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में गांव बवाना की पिंकी प्रथम, मालड़ा की पूनम द्वितीय व माजरा कला की किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 2 हजार रुपए, द्वितीय को 1200 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 800 रुपए की राशि बैंक खाते में डलवाई जाएंगी।

इस मौके पर सर्कल की सभी आंगनबाड़ी से वर्कर, हेल्पर व महिलाओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें  : Jan Shiksha Adhikar Manch कैथल का धरना 423 वें दिन भी रहा जारी

यह भी पढ़ें  : Devuthani Ekadashi : श्री विष्णु भगवान मन्दिर में महिलाओं ने तुलसी की पूजा कर मनाई देवउठनी एकादशी

Connect With Us: Twitter Facebook