Best Mother Competition: खायरा में सर्किल स्तर पर बेस्ट मदर प्रतियोगिता आयोजित

0
132
बेस्ट मदर प्रतियोगिता में भाग लेती माताएं।
बेस्ट मदर प्रतियोगिता में भाग लेती माताएं। बेस्ट मदर प्रतियोगिता में भाग लेती माताएं।
  • प्रतियोगिता में खातोद की पूजा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

Aaj Samaj (आज समाज),Best Mother Competition, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सरला यादव के मार्गदर्शन में आज सर्कल महेंद्रगढ़ के गांव खायरा आंगनबाड़ी में सर्किल स्तर पर बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।

इस मौके पर सुपरवाइजर शिवानी यादव ने महिलाओं को अपने बच्चों एवं स्वयं हरी पत्तेदार सब्जियां व मौसमी फल का सेवन करने के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में गांव खातोद की पूजा प्रथम, खायरा की अंजना द्वितीय व रिवासा की बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 2 हजार रुपए, द्वितीय को 1200 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 800 रुपए की राशि बैंक खाते में डलवाई जाएंगी।

इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू रितु यादव, आंगनवाड़ियों से वर्कर व हेल्पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें  : Indian Institute of Education : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के यश वर्मा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

यह भी पढ़ें  : Devuthani Ekadashi : श्री विष्णु भगवान मन्दिर में महिलाओं ने तुलसी की पूजा कर मनाई देवउठनी एकादशी

Connect With Us: Twitter Facebook