Best Fruits for Rainy Season: बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये फल, इंफेक्शन से बचे रहेंगे और इम्यूनिटी भी रहेगी ठीक

0
283
Best Fruits for Rainy Season बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये फल, इंफेक्शन से बचे रहेंगे और इम्यूनिटी भी रहेगी ठीक
Best Fruits for Rainy Season बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये फल, इंफेक्शन से बचे रहेंगे और इम्यूनिटी भी रहेगी ठीक

Best Fruits In Monsoon Season To Boost Immunity, (आज समाज): मानसूनी बारिश गर्मी से राहत तो दिलाती है, लेकिन अपने साथ यह मौसम कई बीमारियां लेकर भी आता है। ऐसे में अगर आप अपने खानपान पर ध्यान दे लें तो बैक्टीरियल इंफेक्शन के अलावा वॉटर बॉर्न डिजीज जैसे रोगों से बच सकते हैं। मानसून के सीजन में अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए  कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जो इंफेक्शन वगैरह से लड़ते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही कई लाभ भी प्रदान करते हैं। यहां हम आपको कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं, बारिश के मौसम में जिनका सेवन करने से हेल्दी और फिट रह सकते हैं।

डायबिटीज के रोगियों के लिए जामुन रामबाण

जामुन डायबिटीज के रोगियों के लिए बहत अच्छा होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता हैं। साथ ही पेट भी सही रखता है। बारिश में सबसे ज्यादा लोगों को पेट संबंधित समस्याएं होती हैं। अगर आप मतली, उल्टी, पेट दर्द व अन्य इंफेक्शन से बचे रहना चाहते हैं तो जामुन खाएं। ये फल ब्लड सकुर्लेशन, लिवर और किडनी फंक्शन में भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी और फाइबर के साथ ही आयरन होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

फाइबर से भरपूर नाशपाती भी रामबाण से कम नहीं

बारिश के मौसम में अगर रोज आप एक नाशपाती खाते हैं तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है इसलिए इस सीजनल फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

लीची से इन रोगों से मिलती है निजात

बारिश के मौसम में लीची भी खूब होती है। इसमें पानी की मात्रा काफी होती है और इसका जूस पाचन की समस्या, एसिड रिफलक्स व कोल्ड वगैरह को दूर करता है। बारिश के मौसम में अगरआपको सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो लीची का सेवन करें। यह इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है आलूबुखारा

अगर आप बारिश के मौसम में आलूबुखारा यानी प्लम खाते हैं तो इससे भी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। यह फल खाने से इंफेक्शन से भी बचाव होगा, क्योंकि इसमें विटामिन सी, के, कॉपर, फाइबर, पोटैशियम आदि काफी मात्रा में होता है। प्लम से कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

अनार और सेब खाने के फायदे

अनार और सेब भी सेवन अगर आप बारिश के मौसम में खाएंगे तो कई तरह से फायदा होगा। आयरन व कई तरह के विटामिन से भरपूर सेब शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है। अनार भी शरीर में खून कम नहीं होने देता है। यह बारिश के मौसम में आपको फिट रखता है।