Protest Against New Waqf Law, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के बाद अब राज्य के तीन और जिलों में वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। मामले में पलिस चार जिलों से अब तक 120 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को मालदा और नॉर्थ 24 परगना जिले में भी हिंसक प्रदर्शन हुए।
ये भी पढ़ें : UP STF Action: दिवंगत मुख्तार अंसारी का शार्पशूटर अनुज कनौजिया झारखंड में ढेर
पुलिस पर पथराव, क्रूड बम फेंके
सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने एनएच-12 पर सरकारी बसों व अन्य वाहनों को आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। रेल यातायात भी रोका गया। सुइटी थानांगर्त साजूर क्रॉसिंग में उपद्रवियों ने पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके। मुर्शिदाबाद के अलावा डायमंड हार्बर के अमतला चौराहे पर मुस्लिम भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ता देखकर पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने उपद्रव में शामिल लोगों पर आंसू गैर के गोले दागे।
ये भी पढ़ें : JK Encounter: कठुआ में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू
तीन लोगों की मौत की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं
पुलिस ने बताया कि हिंसा प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। पुलिस प्रशासन के निर्देश पर एहतियातन संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया था। कई जगह आज भी इंटरनेट है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है।
हजारों की संख्या में भीड़ ने रेल ट्रैक जाम किया
पश्चिमी रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कि अजीमगंज-न्यू फरक्का सेक्शन में शुक्रवार को लगभग तीन बजे हजारों की संख्या में भीड़ ने धुलियानगंगा स्टेशन के पास रेल ट्रैक जाम कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए बीएसएफ की सहायता ली गई। कई घंटे बाद शुक्रवार रात को स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद रेल व सड़क यातायात बहाल किया गया।
ये भी पढ़ें : West Bengal Blast: दक्षिण 24 परगना में विस्फोट, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कई घायल