Bengal News: हड़ताल वापस लेंगे डॉक्टर, शनिवार से शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं

0
7
Bengal News हड़ताल वापस लेंगे जूनियर डॉक्टर, शनिवार से शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं
Bengal News : हड़ताल वापस लेंगे जूनियर डॉक्टर, शनिवार से शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं
  • फेज-वाइज तरीके से काम पर लौटने का निर्णय 
  • अभी आउटडोर-इनडोर सेवाएं नहीं देंगे डॉक्टर

RG Kar Rape & Murder, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले करीब 40 दिन से आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने चरणबद्ध तरीके से हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि शनिवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, ओपीडी सेवाएं फिलहाल निलंबित रहेंगी। यानी फिलहाल डॉक्टर आउटडोर और इनडोर सेवाएं नहीं देंगे।

अस्पताल में की गई है ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर महिला डॉक्टर का शव मिला था। उस पर उस समय हमला किया गया जब वह सेमिनार हॉल में सो रही थी। वारदात के विरोध में अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो चुके हैं।

सीनियर डॉक्टरों ने की थी हड़ताल वापस लेने की अपील

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में डॉक्टर हड़ताल खत्म करके काम पर लौटे थे, लेकिन पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रहे थे। गुरुवार को राज्य के सीनियर डॉक्टरों ने भी जूनियर डॉक्टर्स से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी।

वादे पूरे होने के लिए एक सप्ताह करेंगे इंतजार

हड़ताल वापस लेने का ऐलान करते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि शनिवार से अपना ‘काम बंद’ अभियान आंशिक रूप से वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बंगाल सरकार के सभी वादों को लागू करने के लिए वे एक हफ्ते का इंतजार करेंगे। यदि वादे पूरे नहीं हुए तो वे फिर से काम बंद कर देंगे।

यह भी पढ़ें : PM Modi News: आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री