West Bengal Hotel Fire, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में भीषण आग लग गई और घटना के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया, आग मंगलवार रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी। उन्होंने बताया कि मौके से 14 शव बरामद किए गए हैं। बचाव टीमों ने कई लोगों को बचाया है।

ये भी पढ़ें : Bengal Violence: हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 3 लोगों की मौत, कई घायल, वाहन फूंके

आग नियंत्रित, बचाव अभियान जारी

मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा,आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार (bhankar Sarkar) ने भी कोलकाता निगम की आलोचना की। उन्होंने कहा, आग की घटना बेहद दुखद है। कोई सुरक्षा या संरक्षा नहीं थी। शुभंकर सरकार ने कहा, मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।

ये भी पढ़ें : West Bengal: मुर्शिदाबाद से हिंदुओं को भागने पर मजबूर किया गया : सुवेंदु

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने राज्य प्रशासन से प्रभावित लोगों को तुरंत बचाने का आग्रह किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, मैं राज्य प्रशासन से प्रभावित लोगों को तुरंत बचाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आवश्यक चिकित्सा व मानवीय सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं। इसके अतिरिक्त, मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और कड़ी निगरानी की अपील करता हूं।

ये भी पढ़ें : West Bengal News: मुर्शिदाबाद में स्थिति सामान्य, दक्षिण 24 परगना में अब झड़प