Benefits of water leaf: जानिए जलपत्ती से होने वाले फायदों के बारे में

0
71

Benefits of water leaf: आपके खानपान का असर आपकी सेहत पर देखने को मिलता है। खाने की गलत आदतें आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती हैं। जबकि, डाइट में कई गए थोड़े बदलाव भी आपकी सेहत को बेहतर करने के लिए आवश्यक हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो डाइट में जलपत्ती को शामिल करने से आप कई रोगों को दूर कर सकते हैं। यह अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से जानी जाती है। जलपत्ती में औषधिय गुण मौजूद होते हैं। इसमें आयरन और जिंक पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर, त्वचा और हार्ट संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। आगे जानते हैं कि जलपत्ती से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

जलपत्ती से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं

पोषक तत्वों से भरपूर

जलपत्ती में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए व विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है। जबकि, कैल्शियम और आयरन हड्डियों की मजबूती प्रदान करता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

जलपत्ती में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। जलपत्ती में बीटा-कैरोटीन और फ्लोवोनोइड सहित कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसके सेवन से पुराने रोग दूर होते हैं। इससे हार्ट रोग की संभावनाएं कम होती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

सूजन की वजह से आपको गठिया और हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जलपत्ती में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते है, इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया को बेहतर करें

जलपत्ती में मौजूद हाई फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करने में फायदेमंद होती है। फाइबर मल को जोड़ने और कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, जलपत्ती पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

इम्यून सिस्टम को करें बूस्ट

जलपत्ती में मौजदू विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।