Benefits of ice cream: आइसक्रीम खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं

0
175
Benefits of ice cream

Benefits of ice cream: गर्मी के दिनों में आइसक्रीम के नजर आते ही खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है और अगर बात बच्चों की करें, तो उन्हें समझाना नामुमकिन सा लगता है। दरअसल, मन कई बार ये सोचकर खुद को कंट्रोल करना चाहता हैं कि कहीं आइसक्रीम खाने से शरीर को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। कहीं न कहीं मन में कभी डायबिटीज़ (diabetes) का खतरा, तो कभी दांतों में कैविटी का डर सताने लगता है। हालांकि ऐसा है नहीं। अगर नियंत्रण के साथ खाया जाए, तो कोई भी चीज़ शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। जानते हैं एक्सपर्ट से कि आइसक्रीम खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं ।

कैसे मिली आइसक्रीम को अपनी पहचान

ठंडी- ठंडी आइसक्रीम का मज़ा चखने के दौरान कभी आपने सोचा है कि इसकी शुरूआत (origin of ice cream) कब और कहां हुई होगी। यूं तो आइसक्रीम (ice cream) पल भर में पिघल जाती है, मगर अपनी पहचान पाने के लिए आइसक्रीम कई जगहों से होकर गुज़री।

इंटरनेशनल डेयरी फूड एसोसिएशन का कहना है कि इसकी शुरूआत दूसरी शताब्दी में हुई। मगर 16वीं शताब्दी में इसे आइसक्रीम के रूप में विकसित किया गया। वहीं अमेरिका में आइसक्रीम का पहला एडवरटिज़मेंट 1777 में न्यूयॉर्क गजट में पब्लिश हुआ। 19 वी संदी के अंत तक इस उपलब्धता बढ़ चुकी थी।

एक अन्य रिसर्च के अनुसार आइसक्रीम का आविष्कार चीन में हुआ, जिसे मार्को पोलो इटली लाया था। उसके बाद कैथरीन डी मेडिसी ने इसे फ्रांस के लोगों तक पहुंचाया। उसके बाद थॉमस जेफरसन इसे अमेरिका लेकर आए।

जानें आइसक्रीम क्यों है खास

स्वीट टूथ को सेटिसफाई करने के लिए लोग आइसक्रीम का आनंद उठाते हैं। अलग अलग फ्लेवर में मिलने वाली आइसक्रीम से सिंथेटिक शुगर और आर्टिफिशल एडिक्टीव्स को हटाकर उसे हेल्दी और टेस्टी बनाया जा सकता है। क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, आर्टेमिस लाइट, डॉ संगीता तिवारी बताती हैं कि आइसक्रीम खाने से शरीर को माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की प्राप्ति होती है। इससे शरीर को पोषण के अलावा एनर्जी की भी भरपूर मात्रा मिलती है। आइसक्रीम मूड स्विंग की समस्या को हल करती है, जिससे शरीर में हैप्पी हार्मोनस रिलीज़ होते हैं।