Benefits of exercising : जानिए रोज एक्सरसाइज करने के फायदे

0
186
Benefits of exercising

Benefits of exercising : शारीरिक गतिविधियां हमारे ओवरओल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज, योग या अन्य तरह की शारीरिक गतिविधियां न सिर्फ शरीर को बेहतर रखने में मदद करती हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों को रोकने में भी फायदेमंद है। कोविड-19 के बाद से लोग अपने सेहत को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं। कई लोग अपने फिटनेस रूटीन को अच्छी तरह से फॉलो कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शारीरिक गतिविधियों को बेहतर रखना चाहते हैं, लेकिन इसमें निरंतरता बनाए रखने में नकाम रह जाते हैं। फिट रहने के लिए एक्सरसाइज में एक बेहतर फ्लो होना बेहद जरूरी है

एक्सरसाइज का डेली फ्लो कैसे बेहतर रखें

1. व्यायाम करते समय छोटी शुरुआत करें। अगर आप सिर्फ 10 मिनट के लिए व्यायाम कर सकते हैं, तो उतनी देर ही एक्सरसाइज करें। लेकिन, व्यायाम में निरंतरता बनाए रखने के लिए इसे रोजाना करना और अपनी आदत बनाए रखना जरूरी है।

2. अपने शारीरिक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप ऐसे व्यायाम चुनें, जिन्हें करने में आपको मजा आए। अपने फिजिकल एक्टिविटी में ऐसे अपने पसंद की एक्सरसाइज शामिल करें, जिन्हें आप कई दिनों तक बिना बोर हुए कर सकते हैं। ऐसा करने से आप कई दिनों तक बिना किसी रुकावट के रोजाना व्यायाम कर सकते हैं।

3. व्यायाम में निरंतरता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि जब भी संभव हो व्यायाम को आप अपने शेड्यूल में शामिल करें। इसे अपने दिन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं, तो घर पर ही एक्सरसाइज, योग या मेडिटेशन कर सकते हैं।
अगर आप वजन नहीं उठा सकते हैं तो बॉडीवेट एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
अगर आप रेजिस्टेंस ट्रेनिंग अपने रूटीन में शामिल नहीं कर सकते हैं, तो योग करें।
अगर आप योग या एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं तो अपने रूटीन में स्विमिंग शामिल करें।
अगर आपको स्विमिंग नहीं करनी आती है तो वॉक या जॉगिंग कर सकते हैं।