Decoction of Giloy and Tulsi: गिलोय और तुलसी का काढ़ा पिने से सेहत के लिए फायदे

0
180
Decoction of Giloy and Tulsi

 

Decoction of Giloy and Tulsi: आयुर्वेद में तुलसी को जादुई जड़ी-बूटी माना जाता है। तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। तुलसी की तरह ही गिलोय के भी कई फायदे होते हैं। गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो गठिया, बुखार, पीलिया, डायबिटीज, कब्ज और एसिडिटी जैसी कई परेशानियों में राहत दे सकते हैं।

गिलोय और तुलसी सेहत के लिए अनेकों तरह से फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं गिलोय और तुलसी का काढ़ा दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। गिलोय-तुलसी का काढ़ा दिल की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है,

एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी: एक्सपर्ट के मुताबिक, गिलोय और तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रेगुलेट: एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ स्टडी में ऐसा बताया गया है कि तुलसी, ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। साथ ही यह स्ट्रेस को कम करती है और वैस्कुलर हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करती है। वहीं गिलोय ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है। हालांकि इसपर अभी और रिसर्च की जरूरत मानी गई है।

कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट: गिलोय और तुलसी दोनों ही कोलेस्ट्रोल लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि इसपर भी ज्यादा स्टडी की जरूरत है।

ब्लड शुगर मैनेज: एक्सपर्ट के मुताबिक, तुलसी और गिलोय दोनों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने की क्षमता होती है। स्टेबल ब्लड शुगर लेवल दिल की सेहत में भी मदद करता है।

स्ट्रेस कम करे: क्रोनिक स्ट्रेस से दिल की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में तुलसी, शरीर को स्ट्रेस एडॉप्ट करने में मदद करती है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गिलोय-तुलसी के काढ़े के अन्य फायदे

बॉडी डिटॉक्स करे

गिलोय और तुलसी में मौजूद तत्व शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। गिलोय-तुलसी का काढ़ा एक नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

हेल्दी लिवर

गिलोय और तुलसी के काढ़े का सेवन करने से लिवर भी हेल्दी रहता है। काढ़े का सुबह खाली पेट सेवन करने से डाइजेशन और पेट की परेशानियों में राहत मिल सकती है।

वजन कंट्रोल

खाली पेट तुलसी और गिलोय का काढ़ा पीना वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्वों से डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म सुधरता है और कैलोरी भी बर्न होने में मदद मिलती है।

गिलोय-तुलसी के काढ़े का सेवन करते हुए ध्यान रखें ये बातें

एक्सपर्ट के मुताबिक, ट्रेडिशनल इस्तेमाल के तरीकों और शुरुआती रिसर्च में गिलोय और तुलसी को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन यह दिल की सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसपर अभी भी डीप रिसर्च की जरूरत है।

गिलोय और तुलसी का दवाईयों के साथ सेवन करना सेहत को कई बार नुकसान भी पहुंचा सकता है, या दवाइयों के असर में भी दखल कर सकता है। ऐसे में अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।