Belly Fat: लटकी हुई तोंद को अंदर करने में मदद करता है ये जूस

0
75
Belly Fat

Belly Fat : PCOD का असर महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है और PCOD में वजन कम करना भी आसान नहीं होता है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, वजन पर असर होता है। PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसमें शरीर में मेल हार्मोन टेस्टेस्टेरोन बढ़ जाता है और इसके कारण, महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर होता है। काफी महिलाएं, PCOD में बेली फैट से परेशान करती हैं। इस हेल्थ कंडीशन में पेट के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ने लगती हैं। इसे कम करने के लिए, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है।

PCOD में बेली फैट को कम करने के लिए पिएं यह खास जूस

आंवला जूस

आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका जूस पीने से बेली फैट कम होने में मदद मिल सकती है।
आंवले मे एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसका जूस, वजन कम करने में मदद कर सकता है।
आंवला, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी दूर होती है।
इस जूस को पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है।
विटामिन-सी से भरपूर आंवला, शरीर को डिटॉक्स करने, खून साफ करने और इम्यूनिटी मजबूत करने का काम करता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा में विटामिन-बी, मिनरल्स, एंजाइम्स और एमीनो एसिड होते हैं।
इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न होता है।
इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है। ऐलोवेरा जूस, वजन कम करने में मदद करता है।
यह जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का भी काम करता है।

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए बनाएं यह जूस

सामग्री
आंवला- 1
ऐलोवेरा- 2 टीस्पून

विधि

आंवला और ऐलोवेरा जूस को मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
इसे सुबह खाली पेट पिएं।
आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।

PCOD में लटकते हुए पेट को कम करने में यह जूस मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।