Holika Dahan से पहले बाहर निकाल दें घर में रखे पुराने जूते-चप्पल और कपड़े, आएगी सुख-समृद्धि

0
79
Holika Dahan
Holika Dahan: होलिका दहन से पहले बाहर निकाल दें घर में रखे पुराने जूते-चप्पल और कपड़े, आएगी सुख-समृद्धि

Holika Dahan 2025, आज समाज डेस्क: दो दिन बाद रंगोत्सव होली है। देश भर में हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व होली धूमधाम से मनाई जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है और इसके अगले दिन होली खेली जाती है। इस बार 14 मार्च यानी इसी सप्ताह शुक्रवार को पूरे देश में होली मनाई जाएगी है। 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक इसका मुहूर्त 13 मार्च रात 11:26 मिनट से लेकर 12: 30 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें :Tuesday Ke Upay: मंगलवार के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी बाधाएं, बरसेगी बजरंगबली की कृपा

होली पर होता है नकारात्मक शक्तियों का अंत

शास्त्रों के अनुसार सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले और प्रकृति के बदलाव का प्रतीक माने जाने वाले होली के त्योहार को भी दीपावली की तरह बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि होली पर सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इस दौरान घर में रखी कुछ चीजों को बाहर करना और भी फायदेमंद हो सकता है।

फटी पुरानी चीजें होलिका दहन से पहले घर से बाहर करें

बता दें, अक्सर होता है कि घर पर रखी कुछ चीजें घर की खुशियों को प्रभावित करती हैं। ऐसे में होली का पर्व आने से पहले ही उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। वास्तु में बताया गया है कि घर में कभी फटे-पुराने कपड़े या पुराने जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। इसलिए आप होलिका दहन से पहले घर से ऐसी सभी पुरानी चीजों को बाहर निकाल दें।

सूखे तुलसी के पौधे को घर से बाहर निकाल दें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। इसे घर में लगाने पर आर्थिक स्थिति सही रहती है और बरकत भी होती हैं। ज्योतिष का कहना है कि यदि यह पौधा सूख गया है, तो होलिका दहन से पहले ही इसे घर से बाहर निकाल दें और इस दौरान आप एक नया पौधा लेकर भी आ सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है।

टूटा शीशा व खंडित प्रतिमा भी घर मेें न रखें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में कभी टूटा शीशा न रखें। इससे परिवार की सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक असर होता है। होलिका दहन से पहले टूटे शीशे को भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि घर में भगवान की खंडित प्रतिमा भी नहीं रखनी चाहिए। आप इसे जल में प्रवाहित कर सकते हैं। टूटा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी न रखें। ऐसा करने से घर के अंदर गृह क्लेश बना रहता है। आप होली आने से पहले ही ऐसी सभी चीजों को घर से बाहर निकाल देें।

यह भी पढ़ें : Lord Hanuman: शुद्ध भक्ति, निस्वार्थ सेवा और अटूट निष्ठा के अवतार हैं बजरंगबली