Categories: Others

FARIDABAD NEWS : रहे तैयार, हमें बनाना है इतिहास, प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार : राजेश

ग्रेटर फरीदाबाद(आज समाज) : भाजपा विधायक राजेश नागर ने बुधवार को अपने तिगांव कार्यालय पर आयोजित जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक पल भी न रुकें और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीधे सीधे जनता से संबंध है जो पार्टी की नीतियों को उन तक पहुंचाने में मदद करता है। भाजपा में किसान मोर्चा को प्रमुख स्थान दिया गया है। यही कारण है कि भाजपा के प्रमुख पांच मोर्चों के अंदर इसको भी स्थान प्राप्त है। भाजपा नेतृत्व किसानों को बहुत ऊंचा स्थान देता है।
विधायक राजेश नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपनी कमर को कस कर रखें और किसी भी प्रकार से लोकसभा की जीत में आगामी विधानसभा की चुनौती को न भूलें। हमें हरियाणा में भी तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास बनाना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज वोहरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर, तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, महासचिव सुरेन्द्र जांगडा, प्रभारी ललित नागर, सचिव कृष्णपाल अधाना, तिगांव मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, दयानन्द नागर, राजेन्द्र नागर, विजय नागर, हरीचंद नागर, वीरू अधाना, विनोद अधाना, सतपाल नागर, नितिन नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Sandeep Parashar

Recent Posts

Delhi Breaking News : दिल्ली की शिक्षा प्रणाली नष्ट करना चाहती है भाजपा : केजरीवाल

आप संयोजक और पार्टी सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर साधा निशाना Delhi Breaking…

1 minute ago

Punjab News Update : बाजवा जिम्मेदार नेता की भूमिका निभाएं : चीमा

कहा, अगर उनके पास पुख्ता जानकारी है तो पंजाब पुलिस या सरकार से साझा करें…

12 minutes ago

Punjab Crime News : विदेश से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध : डीजीपी Punjab Crime News…

24 minutes ago

Punjab Breaking News : कांग्रेस नेता नहीं चाहते पंजाब में शांति रहे : मान

कहा, प्रताप सिंह बाजवा अपने दावे को साबित करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें…

35 minutes ago

Chandigarh News : भूमि और रियलमी ने टेक-संचालित शिक्षा और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों द्वारा 80,000 से अधिक युवाओं को सशक्त बनाया

(Chandigarh News) चंडीगढ़। रियलमी और भूमि ने शैक्षिक और सामुदायिक विकास के कार्यक्रमों का संचालन…

7 hours ago

Rewari News : नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने अभियान चलाकर लोगों को नशाखोरी के प्रति किया जागरुक

(Rewari News) रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह, पुलिस महानिदेशक के…

7 hours ago