Bath tips: जानिए ठंडे पानी से नहाने के फायदे है या नुकसान

0
138
bath tips

Bath tips: ठंडे पानी से नहाना कई संस्कृतियों और परंपराओं में स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा माना जाता है। यह न केवल शरीर को तरोताजा करता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। हालांकि, ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं, और इसे अपनाने से पहले इन के बारे में जानना महत्वपूर्ण है।

कई लोगों का कहना है कि ठंडे पानी से नहाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में ठंडे पानी का क्या असर है और यह किस हद तक सच है, इस लेख में विस्तृत जानकारी दी गई है।

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना

ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ जाती है, जिससे शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। ठंडे पानी से नहाने के दौरान शरीर को अपना सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

ठंडे पानी से नहाने से मानसिक ताजगी मिलती है और स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है। ठंडे पानी के शॉक से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा कोमल और मुलायम रहती है। यह बालों के लिए भी अच्छा होता है, क्योंकि यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

ठंडे पानी से नहाने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, जिससे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

ठंडे पानी से नहाने के नुकसान

फायदे के साथ ही ठंडे पानी से स्नान के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे बहुत अधिक ठंडे पानी से नहाने से हाइपोथर्मिया का खतरा हो सकता है।

इससे मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। वहीं कुछ लोगों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे जुकाम, खांसी या सर्दी के लक्षण उभर सकते हैं।

क्या ठंडा पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

शोध के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये आपकी सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ा सकता है, जो शरीर को बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। हालांकि ये इम्यून सिस्टम की मजबूती का एकमात्र तरीका नहीं है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए खानपान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी जरूरी है।