Barara News : मुकेश घारु सर्वसम्मति से हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान चुने गए

0
54
Barara News : मुकेश घारु सर्वसम्मति से हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान चुने गए
चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते अध्यापक संघ

Barara News | बराड़ा | शुभम मुलाना | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ,संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खंड इकाई बराड़ा की एक विशेष बैठक का आयोजन अध्यापक संघ के नए प्रधान चयन हेतु स्थानीय  राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आयोजन किया । जिस में जिला प्रधान स.गुरचरण सिंह अध्यक्ष तथा परियवेक्षक के तौर पर श्री बृज मोहन व जिला सचिव सतनाम सिंह मौजूद रहे।

बैठक में सर्व सम्मति से प्रधान पद पर  मुकेश घारू ,सचिव पद पर  धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर  प्रदीप कुमार ,उप प्रधान पद पर श्री मती सुदेश रानी, संगठन  सचिव पद पर  कमल  ,सह सचिव पद पर  रणजीत सिंह व प्रैस सचिव पद पर  अरुण कुमार, प्रतिनिधि के तौर पर  विकास  योगिंद्र चौहान, लाभ सिंह, सत्यप्रकाश, राम करण , बृजमोहन , सुभाष  का चयन किया गया।

तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति सेवा व समर्पण की शपथ दिलाई गई।  बृज मोहन ने बताया कि सरकार की कैश लैश पॉलिसी केवल एक छलावा है, जो धरातल पर क्रियान्वित नहीं हैं। साथ ही राज्य सरकार एच आर ए भी केंद के तर्ज पर बढ़ाया  जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के सामान लाभ प्रदान किए जाएं सभी पदाधिकारियों को आगामी 18 अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ के कुरुक्षेत्र मे प्रस्तावित आंदोलन मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 16 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

यह भी पढ़ें : Ambala News : समाधान शिविर मे सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकांश का किया मौके पर समाधान

यह भी पढ़ें : National News : कांग्रेस अभी पुराने मुद्दों के भरोसे करेगी राजनीति

यह भी पढ़ें : Ambala News : द एसडी विद्या स्कूल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, आजादी की पुकार पर दी शानदार प्रस्तुति