Bar Pradhan Amit Kadian ने मीडिया के सामने दिया बार का हिसाब-किताब  

0
241
Bar Pradhan Amit Kadian
Bar Pradhan Amit Kadian
Aaj Samaj (आज समाज), Bar Pradhan Amit Kadian, पानीपत : बार प्रधान अमित कादियान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर मीडिया के सामने हिसाब-किताब दिया और साथ ही उन्होंने बार के सामने हिसाब न देने का कारण खुद की व्यस्तता बताया है। हरियाणा के पानीपत जिला बार एसोसिएशन की नई गवर्निंग बॉडी के लिए 15 दिसंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रधान पद के लिए मैदान में 3 दावेदार उतरे हुए हैं। वहीं 5 पदों पर कुल 17 दावेदार मैदान में हैं। हर प्रत्याशी अपने-अपने पद के लिए वोटों की अपील कर रहा है। ऐसे में मौजूदा प्रधान अमित कादियान  पर सालाना लेखा-जोखा पेश न करने के आरोप भी लगे। जिसे देखते हुए अमित कादियान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर मीडिया के सामने हिसाब-किताब दिया। साथ ही उन्होंने बार के सामने हिसाब न देने का कारण खुद की व्यस्तता बताया है।

आज बार के खाते में 19 लाख 98 हजार रुपए बैलेंस है 

जानकारी देते हुए बार प्रधान बार कादियान ने बताया कि जब वे प्रधान बने थे, तब पिछले प्रधान ने उन्हें बार के खाते में 17.30 लाख रुपए बैलेंस दिया था। प्रधान बनने के बाद वकीलों की दोनों बिल्डिंगों का 22 लाख रुपए बिल आया था। इसके अलावा उन्होंने नए वकीलों की मेंबरशिप फीस, नई रजिस्ट्रेशन फीस को कम किया है। साथ ही वकीलों की बीमा किस्त को कम कर उससे मिलने वाले फायदा में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने बताया कि आज बार के खाते में 19 लाख 98 हजार रुपए बैलेंस है। इसके अलावा 11 लाख रुपए का टेंडर लग चुका है, जो क्रेडिट होने के बाद बार खाते में 31 लाख रुपए हो जाएंगे।

इस कामों पर रहेगा फोकस

प्रधान अमित कादियान ने बताया कि इस बार अगर वे प्रधान बने तो नए वकीलों के लिए चैंबर बनवाएंगे। उनके लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रिपल लेयर पार्किंग बनवाएंगे और सोलर पैनल लगवाएंगे, ताकि बिजली बिल से छुटकारा मिल सके। इसके अलावा लाइब्रेरी को डिजिटल किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा को और दुरुस्त करवाएंगे।

यह भी पढ़ें  : Red Cross Committee : कैंप में 40 दिव्यांगजनों का किया मापतोल

यह भी पढ़ें  : Superintendent Of Police Shashank Kumar : पुलिस अधीक्षक ने की समस्याओं को लेकर पुलिस परिवारों के साथ बैठक

Connect With Us: Twitter Facebook