Himachal News : बापू के आदर्श आज भी देश का मार्ग प्रशस्त कर रहे : प्रतिभा सिंह

0
7
Himachal News : बापू के आदर्श आज भी देश का मार्ग प्रशस्त कर रहे : प्रतिभा सिंह
Himachal News : बापू के आदर्श आज भी देश का मार्ग प्रशस्त कर रहे : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस नेताओं ने महात्मां गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Himachal News (आज समाज), शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व प्रेम का पथ आज भी देश का मार्ग प्रसस्त करता है। 2 अक्टूबर का यह ऐतिहासिक दिन हमारे लिए तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब हम उनके दिखाएं गए सत्य, प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करेंगे। यह शब्द कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहे।

वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बोल रहीं थी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की एकता और अंखडता को कायम रखने के लिए हमें देशभक्तों के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए किसी भी बलिदान को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पार्टी के अन्य नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

हमें प्रेम भाव से आगे बढ़ना होगा

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे हम सबको मिल कर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़े, इसके लिए सभी को प्रेम भाव से आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें : Virtual Puja in Himachal : वर्चुअल पूजा और लाइव दर्शन नए युग की पद्धतियां : सीएम

यह भी पढ़ें : Himachal Political News : पेंशन के लिए सड़कों पर उतर रहे रिटायर्ड कर्मी : जयराम