Banks Revised FD Rate : FD पर 8.75% तक ब्‍याज, इन 5 बैंकों ने बदले रेट, क्‍या आप लगाएंगे पैसा?

0
21
Banks Revised FD Rate : FD पर 8.75% तक ब्‍याज, इन 5 बैंकों ने बदले रेट, क्‍या आप लगाएंगे पैसा?
Banks Revised FD Rate : FD पर 8.75% तक ब्‍याज, इन 5 बैंकों ने बदले रेट, क्‍या आप लगाएंगे पैसा?

Banks Revised FD Rate,नई दिल्‍ली: कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इनमें एक्सिस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को अपडेट किया है। सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्‍यादा ब्याज उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है। यह 12 महीने की एफडी पर 8.75 फीसदी है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले इन बैंकों की नई ब्याज दरों पर एक नज़र डाल लें। हो सकता है कि आपको पहले से ज्‍यादा फायदा हो जाए!

एक्सिस बैंक एफडी इंटरेस्‍ट रेट

एक्सिस बैंक ने 1 जुलाई से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर नई दरें लागू की हैं। सीनियर सिटीजंस को 5 से 10 साल की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.75% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को 17 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 7.2% तक ब्याज मिल सकता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का ब्‍याज क‍ितना?

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 1 जुलाई से अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने की एफडी पर सबसे ज्‍यादा 8.75 ब्याज दर मिलेगा। वहीं, आम लोगों को 12 महीने की एफडी पर 8.25% तक ब्याज मिल सकता है।

अवधि ब्याज दर (वार्षिक)

7 दिन से 29 दिन तक 3.75%
30 दिन से 89 दिन तक 4.25%
90 दिन से 179 दिन तक 4.75%
6 महीने से < 12 महीने तक 7.00%
12 महीने 8.25%
12 महीने 1 दिन से 560 दिन (80 सप्ताह) तक 8.00%
561 दिन से 990 दिन तक 7.75%
991 दिन से 60 महीने तक 7.20%
60 महीने 1 दिन से 120 महीने तक 6.50%
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर 0.50%

आईसीआईसीआई बैंक एफडी रेट

आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर सबसे ज्‍यादा 7.75% की दर से ब्‍याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को 15 महीने से 2 साल की एफडी पर 7.2% तक ब्याज मिलेगा।

अवधि            आम नागरिक  –  वरिष्ठ नागरिक

7 से 14 दिन                          3.00% – 3.50%
15 से 29 दिन                        3.00%  – 3.50%
30 से 45 दिन                        3.50% – 4.00%
46 से 60 दिन                        4.25% – 4.75%
61 से 90 दिन                        4.50%-   5.00%
91 से 120 दिन                      4.75% – 5.25%
121 से 150 दिन                    4.75% – 5.25%
151 से 184 दिन                    4.75% – 5.25%
185 से 210 दिन                    5.75% – 6.25%
211 से 240 दिन                    5.75%  -6.25%
241 से 270 दिन                    5.75% – 6.25%
271 दिन से 300 दिन              6.00%  -6.50%
301 दिन से 330 दिन              6.00% – 6.50%
331 दिन से < 1 वर्ष               6.00%  -6.50%
1 वर्ष से 389 दिन                  6.70% -7.20%
390 दिन से < 15 महीने          6.70% -7.20%
15 महीने से < 18 महीने          7.20%- 7.75%
18 महीने से 2 वर्ष                 7.20% -7.70%
2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष             7.00%- 7.50%
3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष             7.00% -7.50%
5 वर्ष 1 दिन से 7 वर्ष             6.90% -7.40%
7 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष           6.90% -7.40%
5Y (कर बचत FD)               7.00%- 7.50%

पंजाब एंड सिंध बैंक में एफडी पर कितना ब्‍याज

पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज्‍यादा 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3% तक ब्याज मिल सकता है।

बैंक ऑफ इंडिया की नई एफडी दरें

बैंक ऑफ इंडिया ने 30 जून से अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3% तक ब्याज मिल सकता है।

SHARE