पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, अब हो रही डिपोर्ट की तैयारी

Delhi Crime News(आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत हर रोज दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों को पकड़ रही है जो बांग्लादेश के नागरिक हैं और अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे हैं। इनमें से ज्यादात्तर ने गल्त तरीके से भारत के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी हासिल कर रखे हैं। पिछले दिनों राज्यपाल वीके सक्सेना ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए थे।

मध्य जिला पुलिस को मिली सफलता

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्ष वर्धन ने बताया कि उनकी टीम लगातार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए काम कर रही है। इसके लिए आॅन ग्राउंड (होटल, गेस्ट हाउस और रिहायशी इलाकों) और डेटाबेस के आधार पर इनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। डेटाबेस में कौन भारत में वीजा लेकर कब आया। इसी कड़ी में नौ बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनको पकड़ा है। इन सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया। एफआरआरओ ने इनके निर्वासन (डिपोर्ट) का आदेश दिया है। फिलहाल इन सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। पकड़ा गया एक आरोपी अवैध रूप से भारत में घुसा था, बाकी आठ लोग वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद ओवर स्टे रहे थे।

13 हजार रुपए देकर भारत में घुसा था हुसैन

सबसे पहले मोहम्मद इमान हुसैन (41) को जामा मस्जिद इलाके से दबोचा गया। वह एजेंट को 13 हजार रुपये देकर भारत की सीमा में घुसा था। यह दिल्ली में काम की तलाश कर रहा था। इसी दौरान इसे भारत की कोई आईडी बनाकर यूरोप के किसी देश जाना था। दूसरे आरोपी मोहम्मद शरमीन परवेज (43) को भी पुलिस ने जामा मस्जिद से दबोचा है। यह वीजा लेकर भारत आया था। 17 अक्तूबर 2024 को वीजा समाप्त होने के बाद ओवर स्टे कर रहा था। इसे भी कोई आईडी बनाकर यूरोप जाना था।

इसके बाद टीम ने नबीकरीम के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर वहां से सात लोगों को पकड़ा, इनकी पहचान रकीब (24), मफुजुल इस्लाम (29), शकील सरकार (24), मोहम्मद मोंजू सरकार (38), शाहीन दानिश (36), ताइजुल इस्लाम (26) और मोइन मियां (19) के रूप में हुई है। सभी ओवर स्टे रहे थे।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली में गैंगवार, युवक की गर्दन में मारी गोली

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Today : दिल्ली में कोहरे-बारिश से बढ़ी ठंड