Haryana News: हरियाणा भाजपा में नई जॉइनिंग पर रोक

0
118
Haryana News: हरियाणा भाजपा में नई जॉइनिंग पर रोक
Haryana News: हरियाणा भाजपा में नई जॉइनिंग पर रोक

राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुरू होगी नई भर्ती
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा ने नइ जॉइनिंग पर रोक लगा दी गई है। यह रोक राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं होने तक रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही भाजपा में नई भर्ती शुरू होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी संगठन के चुनाव इस समय हो रहे हैं।

इसको देखते हुए पार्टी में नई जॉइनिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के चुनाव पूरे होता ही जॉइनिंग दुबारा से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा के अंदर संगठनात्मक चुनाव हो रहे है। मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। भाजपा ने हरियाणा में 22 जिलों में 27 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस चुनाव प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संभावना है कि अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही तीन दिनों के भीतर नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अध्यक्ष सर्वसम्मति से ही चुना जाएगा

नोटिफिकेशन के बाद इच्छुक नेता कर सकेंगे आवेदन

केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण सिंह की ओर से किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी और शाम तक नाम वापस लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

27 जिला अध्यक्ष व 90 हलका प्रधान करेंगे प्रदेशाध्यक्ष के लिए वोटिंग

हरियाणा के भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका में होंगे। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक अप्रैल से होगी गेहूं, जौ और चना की खरीद