Baisakhi 2025: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बैसाखी की शुभकामनाएंं, सभी के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

0
128
Baisakhi 2025
Baisakhi 2025: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बैसाखी की शुभकामनाएंं, सभी के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

PM Modi Greetings Baisakhi, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैसाखी के अवसर पर लोगों को आज शुभकामनाएं दींं। उन्होंने इस मौके पर सभी के लिए खुशी, उम्मीद और समृद्धि की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने लिखा, सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीद, खुशी और समृद्धि लाए। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि हम हमेशा एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं।

ये भी पढ़ें : Jallianwala Bagh Massacre: पीएम मोदी व अन्य नेताओं ने 105वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फसल उत्सव है बैसाखी, नव वर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक

बैसाखी एक फसल उत्सव है। यह त्योहार पंजाबी और सिख नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और मुख्य रूप से यह उत्तर भारत, खासकर पंजाब में मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर सिख समुदाय में खास उत्साह होता है। यह त्योहार यह फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का भी संकेत देता है। यह त्योहार समृद्धि और सफलता लाने और अनुष्ठानों और समारोहों के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने के लिए जाना जाता है।Ñ

राष्ट्रपति सचिवालय ने दी कई त्योहारों की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर कई त्योहारों – वैसाखी, विशु, बोहाग बिहू, पोइला बोइशाख, मेषादि, वैशाखड़ी और पुथांडू पिरापु की शुभकामनाएं दीं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये त्योहार 13 यानी आज और 14 व 15 अप्रैल को मनाए जा रहे हैं।

अनेकता में एकता के प्रतीक हैं त्योहार : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, वैशाखी, विशु, बोहाग बिहू, पोइला बोइशाख, मेषादि, वैशाखड़ी और पुथांडू पिरापु के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा, भारत के विभिन्न भागों में फसल कटाई के समय मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी सामाजिक परंपराओं और अनेकता में एकता के प्रतीक हैं।

ये भी पढ़ें : Hanuman Janmotsav: प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ और अमित शाह ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं