Bahraich Violence : हिंसा की आग में जल रहा बहराइच

0
9
Bahraich Violence : हिंसा की आग में जल रहा बहराइच
Bahraich Violence : हिंसा की आग में जल रहा बहराइच

कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़, शोरूम और अस्पताल में लगाई आग

Bahraich Violence (आज समाज), बहराइच : रविवार देर रात दुर्गा विसर्जन के दौरान महराजगंज में दो समुदायों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद फैली हिंसा में पूरा बहराइच जिला जल उठा है। पुलिस के सख्त पहरे के बाद भी सोमवार को आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात देखी गई। प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आई। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। बाइक के शोरूम और एक अस्पताल में आग लगा दी गई है। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। दवाइयों को जला दिया गया है।

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिंसा बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, चंदपैया और कबड़ियापुरवा गांव में भी आगजनी हुई है। कई घर जलाए गए हैं। वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। तीस उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं।

गोली मारने से पहले युवक पर ढहाए जुल्म

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने से पहले उसपर बर्बरता की। उन्होंने बताया गया कि युवक को खींचकर घर के अंदर ले जाया गया जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई यहां तक की उसके नाखुन भी खींच कर उखाड़ दिए गए। जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

डीजे पर बज रहे गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

बहराइच जिले के महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। गाने के विरोध में दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली-गलौज की और छत से पत्थरबाजी कर दी। बताया जाता है कि पत्थर चलने से मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। जिससे दूसरे समुदाय ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन दौरान दूसरे समुदाय के लोग एक युवक को घर के अंदर पकड़ ले गए और गोली मार दी। जिससे रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा(24) की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने पहुंचा राजन(28) भी गंभीर घायल हो गए। यही नहीं लगभग एक दर्जन अन्य लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

देर रात पुलिस ने दर्ज किया मामला

बढ़ती हिंसा और विरोध के बीच आलाधिकारियों द्वारा की गई सख्ती के बाद स्थानीय पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की। उधर दूसरी ओर पूजा कमेटी देर रात तक इस बात पर अड़ी रहीं कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो। आरोपियों को फांसी देने के नारे देर रात सड़कों पर गूंजते रहे।

यह भी पढ़ें : Bomb threat on Air India flight : एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

यह भी पढ़ें : Stubble Burning in Punjab : प्रदेश में जल रहे धान के अवशेष, बिगड़ रही हवा की हालत