Babain News : प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बन चुका है माहौल : संजीव भूखडी

0
102
The atmosphere in the state has been created in favour of Congress: Sanjeev Bhukhari
(Babain News) बाबैन। गांव संघौर मे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजीव सैनी भूखड़ी ने  विधानसभा चुनाव की  तैयारियों को लेकर बूथ स्तर की कमेटियों का गठन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान प्रिंस सांगवान घिसरपडी ने की। संजीव सैनी भूखडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकत्ताओं ने जिस तरह से मेहनत की उसका ही परिणाम था कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए शानदार प्रर्दशन किया और भाजपा के खिलाफ  कांग्रेस के वोट बैंक में भी बढ़ोतरी हुई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में एक माहौल बन चुका है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा में दस मंडल बनाए गए है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोडा गया है जिससे कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत हुआ है जिससे आने वाले  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चीत होगी। इस अवसर पर प्रिंस घिसरपड़ी, पूर्व सरपंच श्याम सिंह घीसरपड़ी, प्रदीप संघौर, सुखवीर संघौर, नरेश शर्मा मंगोली जाटान, सोमनाथ भारद्वाज संघौर, पूर्व सरपंच बलिंद्र, राजकिशन संघोर, सलिंदर कश्यप फालसंडा रांगड़ान, गांधी राम फालसंडा जाटान,पूर्ण सिंह नंबरदार फालसंडा,  बलदेव संघौर, ध्यान चंद संघौर, सुभाष फालसंडा व अनेक कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे ।