Babain News : पिपली में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में लाडवा हल्के से उमडेगा भारी जनसैलाब : शेर सिंह बडशामी

0
75
Babain News : पिपली में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में लाडवा हल्के से उमडेगा भारी जनसैलाब : शेर सिंह बडशामी
गांव भगवानपुर में कार्यकत्र्ताओं  को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी।

Babain News | बाबैन | राजेश कुमार | पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह बडशामी ने कहा कि 23 अगस्त को पिपली अनाज मंडी में होने वाले इनैलो बसपा गठबंधन के जिला स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन होगा और इस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में लाडवा हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकत्र्ता पहुंचेंगे।

इस सम्मेलन में इनैलो के प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला व बसपा नेता आकाश आनंद मुख्य रूप से शिरक्त करेंगे। पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी गांव भगवानपुर में आयोजित इनैलो बसपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के प्रति इनैलो व बसपा के कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और इस सम्मेलन में भारी जन सैलाब उमडेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यकत्र्ता सम्मेलन एक रिकाडऱ् तोड़ जनसमुह पहुंचकर इसे एक विशाल रैली में परिर्वतित करने का काम करेगा। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कार्यकत्र्ता सम्मेलन को लेकर इनैलो बसपा के कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां लगाई। इस मौके पर हल्का प्रधान राजेंद्र कश्यप, बसपा जिलाध्यक्ष मान सिंह, बब्बू भगवानपुर, बाबु बाल्मिकि, ओम प्रकाश कश्यप, अंकुश बाल्मिकि, जोनी सुरा, दवेंद्र सूरा, अंग्रेज कश्यप, रोहताश सूरा, गोरव सूरा, साहब सूरा, नरेंद्र सूरा, अजय टंडन, मनिष टंडन, राज कुमार, दीपक धारीवाल व अनेक इनैलो बसपा के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : 8 पूर्व पार्षदों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

यह भी पढ़ें : Ambala News : एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने 152 नशीले कैप्सूल्ज आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान