Babain News : विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में झिरबड़ी के अनेक लोग कांग्रेस में हुए शामिल

0
63
Babain News : विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में झिरबड़ी के अनेक लोग कांग्रेस में हुए शामिल
झिरबड़ी के ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करते मेवा सिंह।

Babain News | बाबैन | राजेश कुमार | हलका लाडवा में  विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को आते देख विभिन्न राजनीति दलों के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में गांव झिरबड़ी से विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में पूर्व सरपंच मेवा सिंह, सुरता राम , रणधीर ङ्क्षसह,सतीश कुमार, प्रदीप कुमार ,संजीव कुमार ने इनैलो व पूर्व सरपंच रामपाल,अनिल कुमार ने साथियों सहित भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

विधायक मेवा सिंह ने सभी को लोगों को पार्टी पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 36 बिरादरी का भला करने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए कार्य किये गए। प्रदेश में युवाओं को समानता के आधार पर रोजगार दिलाने का काम किया। जनता ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने का मन बना लिया है। ऐसे में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाकर हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। ताकि प्रदेश का समान रूप से विकास हो सके। इस अवसर पर सरपंच चमेल सिंह,ईशम सिंह नंबरदार,योग राज मथाना,हरि सिंह नंबरदार,संजीव भुखड़ी,बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा मेडल विजेता विद्यार्थियों के सम्मान में तिलक सम्मान यात्रा आयोजित

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : छत्तीस बिरादरी के भाईचारे और जन समर्थन ने बदलाव का मन बनाया : डीडी शर्मा

यह भी पढ़ें : Ambala News : यूपीएचसी छबियाना ने एक बार फिर किया शानदार प्रदर्शन