Babain News : पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी की अगुवाई में सैंकड़ों लोगों ने थामा इनलो का दामन

0
145
Babain News : पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी की अगुवाई में सैंकड़ों लोगों ने थामा इनलो का दामन
गांव दूधला में इनलो में शामिल करते हुए पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी।

बाबैन | राजेश कुमार | इनैलो के अनुशासन समिति के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी का गांव दूधला में पहुंचने पर इनैलो कार्यकर्त्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आज गांव दुधला में सैंकड़ों लोगों ने को इनलो का दामन थामा, जिसमे सुरजीत सिंह बाल्मिकी,सतबीर सिंह बाल्मिकी, धर्मवीर सिंह, जय सिंह फौजी, धर्मपाल, जगमाल सिंह खटकड़, नायब सिंह खटकड़, लक्की शर्मा, महिंदर सिंह, मंगत राम बाल्मिकी,मोहित कुमार, सुखबीर सिंह पंच, मोहन लाल, प्रिंस शर्मा, मनीष कुमार ,प्रदीप कुमार , नरेश कुमार, बिशन लाल, परवीन कुमार अन्य पार्टियां छोड़कर इनलो पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर हल्का प्रधान राजिंद्र कश्यप , राजेश खटकड़,रणधीर खटकड़,करनैल खटकड़, रणधीर सिंह मथाना, मामचंद मुकरपुर, ज्ञान चंद नंबरदार, प्रदीप बाल्मिकी, सुरजीत बाल्मिकी, जसमेर सिंह, फकीर चंद कश्यप, जरनैल कश्यप , सोमनाथ कश्यप, धूप सिंह खटकड़, जगदीश खटकड़, सुभाष खटकड़, धर्मपाल, रोशन लाल, सतबीर बाल्मिकी, बलबीर मोती शर्मा, मोहन शर्मा, शिव लाल शर्मा, बलदेव खटकड़ आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने पार्टी में शामिल हुए ग्रामीणों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी छतीस बिरादरी के लोगों की पार्टी है जिसमें हर वर्ग के हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन इनैलो का ग्राफ बढ़ताजा रहा है और आए दिन सैंकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश के लोगों को अब यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चौ. देवीलाल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है जिसके कारण प्रदेश का किसान, कमेरा, कर्मचारी, युवा इनेलो के पक्ष में लामबंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है। इनेलो अपने संगठन को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनैलो के पक्ष में लहर चल चुकी है जिससे यह साबित होता है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में इनैलो की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें : Ladwa News : शतरंज चैलेंज में छाए रैशनल के धुरंधर

यह भी पढ़ें : Ladwa News : आर्य समाज लाडवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से सात दिवसीय वेद कथा प्रारंम्भ

यह भी पढ़ें : Ladwa News : यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन करेगी तीन दिवसीय प्रोफेशनल कराटे लीग 2024 का आयोजन

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : कांग्रेस ने तो आरक्षण भी मजबूरी में दिया, क्योंकि संविधान में था : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल