Ayushman Card के माध्यम से 7 लाख गरीब लोगों ने मुफ्त में करवाया  इलाज  : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

0
260
सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल
  • कहा -सरकार ने की 950 करोड़ रुपये की राशि खर्च

Aaj Samaj, (आज समाज),Ayushman Card, प्रवीण वालिया, करनाल,4 मई : 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक विकासत्मक परियोजनाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है जिनका प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में आयुष्मान कार्ड एवं चिरायु योजना लागू हुई है। इस योजना के तहत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का वार्षिक ईलाज मिल रहा है। अब तक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 7 लाख लोगों ने मुफ्त में अपना ईलाज करवाया है, जिस पर सरकार की 950 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सर्वे करके गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के 12 लाख 50 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आई त्रुटियों को भी जल्द दूर कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सैक्टर 9 स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय कर्ण कमल का किया उद्घाटन 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को सैक्टर 9 स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय कर्ण कमल के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली, कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज फहराया तथा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा को नये कार्यालय में स्थापित चेयर पर बिठाया और शुभकामनायें दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुुंचाएं ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। निश्चित ही हमारी मेहनत से किए गए कार्य का उचित लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत एवं मजबूती के साथ जब खड़ा होता है तब सरकार भी पूरी ईमानदारी से सुचारू रूप से अपना कार्य करती है।
पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यालय के भवन का उदघाटन होना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है और यह दिन कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन बन जाता है, क्योंकि पार्टी को सुचारू रूप से चलाने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं का बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आज का यह उत्सव सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है, जिनकी इच्छा थी कि अच्छा कार्यालय बनना चाहिए। जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया, इसे बनाकर तैयार किया है और जिसका नाम कर्ण कमल रखा गया है। इस नाम में भी एक ताकत है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पार्टी कार्यालय बनाने में बहुत लोगों ने अपना सहयोग दिया है। इन कार्यालयों में पार्टी की गतिविधियां एवं योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह विचार था कि प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जाएं और उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर, हरियाणा प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगियों के योगदान से प्रदेश के हर जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रदेश के सभी 22 जिलों में भाजपा कार्यालय बनाने की शुरूआत हो चुकी है, जिनमें से अभी तक 15 जिलों में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है, 4 जिलों में कार्यालय जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएंगे तथा 3 जिलों में पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है, जिसके तहत जिला के विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टïाचार के खिलाफ भी लडाई लड़ रहे हैं।  बड़े से बड़े अधिकारी को भी नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों की अपेक्षा पूरी पारदर्शिता से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। इस प्रकार लोगों में योग्य, पढ़े लिखे एवं गरीब परिवार के युवाओं को निष्पक्षता से रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे नौकरी पाने वाले बेहद खुश हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी शक्ति के रूप में हुआ विकसित:- ओमप्रकाश धनखड
कार्यालय उद्धाटन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारा कार्यालय बनाने का उद्धेश्य जनता के लिए 24 घंटे सेवाए उपलब्ध करवाना हैं। क्योकि कार्यालय कि चहल पहल से भी कार्यकर्ताओं में काम करने कि इच्छा जागरित होती हैं। और वे आम लोगो के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हेँ। हमने छोटे कार्यालय में बैठ कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, आयोध्या में भगवार श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाना रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सिस्टम को मजबूत किया है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व में भारतीय जनता पार्टी एक बहुृत बडी पार्टी के रूप में उभरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है। इस मौके पर प्रदेशअध्यक्ष ने  मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सम्पूर्ण विकास : हरविन्द्र कल्याण
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज का दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले साढ़े 8 साल में अभूतपूर्व विकास करके प्रदेश का संपूर्ण विकास किया है। उन्होंने कहा कि यह हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है, जैसे व्यक्ति घर बनाने के बाद खुश होता है, इस भवन के बनने से पार्टी कार्यकर्ता भी बेहद खुश हैं और यह हमारे लिए एक मंदिर के समान है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कार्यालय का उद्घाटन किए जाने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का आभार प्रकट किया और कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना जुड़ी हुई है और यह कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राम मंदिर के समान है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जी.एल. शर्मा, हरविंदर कोहली, विशाल सेठ, कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बत्तान, मोहन लाल बड़ौली, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, शश्पिाल मेहता, पूर्व विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, भगवान दास कबीरपंथी, राज्य मीडिया प्रभारी डॉ. संजय शर्मा, अमरनाथ सौदा, श्याम सिंह चौहान, रघुमभट, कृष्ण भुक्कल, जिला उपाध्यक्ष सुमेर चंद, जयपाल शर्मा जलमाना सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Chief Minister Manohar Lal: कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है – मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें :The Latest Case Is Assandh Town Of Karnal असंध में बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर दिया लाखों रुपए की लूट को अंजाम 

Connect With  Us: Twitter Facebook