Himachal News : वन संरक्षण के प्रति जागरुकता जरूरी : नेगी

0
35
वन संरक्षण के प्रति जागरुकता जरूरी : नेगी
वन संरक्षण के प्रति जागरुकता जरूरी : नेगी
21 लाख रुपये की लागत ने निर्मित वन विश्राम गृह का किया उद्घाटन
Himachal News(आज समाज)रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आकपा में 21 लाख रुपये की लागत ने निर्मित वन विश्राम गृह का उद्घाटन किया। उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की भी तथा खादरा डाक में पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण व सवंर्धन पर प्रकाश डाला।
बागवानी मंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन संपदा को बचाए रखना हम सब का दायित्व है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वन सम्पदा को बचाए रखने में अपनी भूमिका अदा करे व अधिक से अधिक पौधे लगाए।
उन्होंने बताया कि वन महोत्सव, वृक्षारोपण उत्सव भारत में वनों के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालता है, जो केवल एक वस्तु नहीं है बल्कि भारत के कई हिस्सों में इसकी पूजा की जाती है। भारत के वन क्षेत्र को बढ़ाने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पेड़ लगाने के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष वन महोत्सव मनाया जाता है।