Gurdaspur Crime News : रंजिशन घर में घुसकर हमला, चार घायल

0
9
Gurdaspur Crime News : रंजिशन घर में घुसकर हमला, चार घायल
Gurdaspur Crime News : रंजिशन घर में घुसकर हमला, चार घायल

Gurdaspur Crime News (आज समाज), गुरदासपुर। प्रदेश में पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। प्रदेश में कई जगह ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिससे प्रदेश का माहौल भी खराब हो रहा है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर के गांव रसूलपुर में सामने आया है जहां पंच का पर्चा दाखिल करने का विचार कर रहे व्यक्ति पर दूसरी पार्टी के लोगों ने रंजिशन घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें चार लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

यह है मामला

थाना कलानौर की पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी रसूलपुर ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में पंच के कागजात दाखिल करने के बारे में विचार विमर्श कर रहा था। इस दौरान आरोपियों ने रात करीब 9 बजे दस्ती हथियारों के साथ लैस होकर उसके घर में घुसे और हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

सीएम मान कर चुके लोगों से अपील

प्रदेश में होने जा रहे पंचायती चुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाने रखने की अपील की है। सीएम ने प्रदेश की जनता से कहा है कि चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है और पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव एक जरूरी प्रक्रिया है लेकिन चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखना जरूरी है। मान ने कहा कि प्रदेश की जनता आपसी समझदारी और भाईचारा बनाए रखते हुए सर्वसम्मति से ज्यादा से ज्यादा पंचायतें चुनें। मान ने यह भी घोषणा की है कि सर्वसम्मति से चुनी हुई पंचायतों को विशेष फंड व पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Punjab Stubble Burning : सरकार के प्रयास विफल, किसान जला रहे धान के अवशेष

यह भी पढ़ें : Punjab BJP President : पंजाब के प्रति नजरिया बदले हाईकमान : सुनील जाखड़