BJP OBC Morcha के जिला महामंत्री बने अतर सिंह प्रजापत

0
129
BJP OBC Morcha

Aaj Samaj (आज समाज), BJP OBC Morcha,पानीपत : भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर अतर सिंह प्रजापत ने  पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया है तथा संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया है। अतर सिंह प्रजापत ने कहा कि भाजपा ने उन्हें ओबीसी मोर्चा में जिला महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिस पर खरा उतरते हुए वह पार्टी के संगठन को मजबूत करने व जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं अपनी नियुक्ति पर अतर सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद संजय भाटिया, विधायक पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाराम स्वामी का आभार जताया है।

Connect With Us: Twitter Facebook