Hisar News: विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को दी जाए कम से कम 20 टिकट: सुरेंद्र बडौता

0
67
विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को दी जाए कम से कम 20 टिकट: सुरेंद्र बडौता
विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को दी जाए कम से कम 20 टिकट: सुरेंद्र बडौता

Hisar News (आज समाज) हिसार: हिसार की ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बडौता प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को कम से कम 20 टिकट दी जाए। जो पार्टी सबसे ज्यादा टिकट देगी, उसी का समर्थन सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा करेगी। उन्होंने कहा कि जर्नल डीपी वत्स राज्यसभा सांसद थे, अब उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। वर्तमान समय में प्रदेश में राज्यसभा सांसद की सीट खाली हुई है, इस सीट पर ब्राह्मण नेता को टिकट दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज चुनाव में जिस भी पार्टी का सहयोग करता है, वही पार्टी सत्ता में आती है और ऐसे में राजनीतिक पार्टियों से यही कहेंगे कि ब्राह्मण समाज को 20 सीट देकर चुनाव में उतारा जाए। वही दीपेंद्र हुड्डा सांसद बनने के बाद उनके राज्यसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है, हमारी यही मांग है कि उस सीट पर भी ब्राह्मण समाज के नेता को उतारा जाए। उन्होंने बताया कि 22 जिले के निर्वाचित सभा के अध्यक्षों मिलकर उन्हें अध्यक्ष बनाया है।

फॉर्मेलिटी न करें कोई राजनीतिक पार्टी

सभी ने मिलकर ब्राह्मण समाज के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए हिसार के ब्राह्मण धर्मशाला में फैसला लिया है कि सभी 22 जिलों में राजनीतिक दलों से मांग करेंगे। विधानसभा में ब्राह्मण समाज को हक मिले। प्रदेश अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से कहा कि प्रदेश में जहां ब्राह्मण समाज जीत सकता है, वहीं पर टिकट दे, अन्य हलकों में टिकट देकर फॉर्मेलिटी कोई भी राजनीतिक पार्टी ना करें। जो पार्टी ब्राह्मण समाज को चुनाव में टिकटे नहीं देगी। उसे पार्टी के बारे में समाज से विचार विमर्श किया जाएगा।