Assembly Election Result 2024 : जींद में चार जगह खिला कमल तो जुलाना में जीती कांग्रेस

0
6
Lotus bloomed in four places in Jind while Congress won in Julana
उचाना से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को जीत के बाद विधायक पद का सर्टिफिकेट देते हुए अधिकार 
  • जींद, उचाना, सफीदों नरवाना में जीते भाजपा प्रत्याशी
  • जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट जीती

(Assembly Election Result 2024) JINDपांच अक्टूबर को जींद की पांचों विधानसभा जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना व नरवाना के लिए मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर ईवीएम में बंद कर दिया था। इन मतों की गिनती आठ अक्टूबर मंगलवार को हुई। जींद, जुलाना व सफीदों की गिनती अर्जुन स्टेडियम में तो उचाना के मतों की गिनती प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय व नरवाना के मतों की गिनती हिंदू कन्या महाविद्यालय में हुई। जींद में जींद, उचाना, सफीदों व नरवाना में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की जबकि केवल जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट विजयी रही।

जींद में जीते भाजपा के डॉ . कृष्ण मिड्ढा

जींद में भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता को 15860 मतों से हराया। डा. कृष्ण मिड्ढा को 68920 मत मिले जबकि महावीर गुप्ता को 53060 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल रहे। उन्हें 7639 मत मिले। चौथे नंबर पर आप पार्टी के वजीर ढांडा रहे। जिन्हें 2078 मत मिले। पांचवें नंबर पर इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र नाथ शर्मा रहे। जिन्हें 1127 मत हासिल हुए।

नरवाना में जीते भाजपा के कृष्ण बेदी

नरवाना में भी भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही। यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी ने कांग्रेस के सतबीर दबलैन को 11499 मतों से हराया। कृष्ण बेदी को 59474 मत हासिल हुए। जबकि सतबीर दबलैन को 47975 मत हासिल हुए। यहां तीसरे नंबर पर इनेलो की विद्या रानी दनौदा रही। जिन्हें 46303 मत हासिल हुए। चौथे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अनिल रंगा रहे। जिन्हें 2374 मत हासिल हुए। पांचवें नंबर पर जजपा के संतोष दनौदा रही। उन्हें 1547 मत हासिल हुए।

सफीदों में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम रहे विजयी

सफीदों में भी भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम ने जीत हासिल की। उन्होंने का कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली को 4037 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम को 58983 मत हासिल हुए। जबकि सुभाष गांगोली को 54946 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर निर्दलीय जसबीर देशवाल रहे। उन्हें 20114 मत हासिल हुए। चौथे नंबर पर निर्दलीय बचन सिंह आर्य रहे। जिन्हें 8807 मत हासिल हुए। पांचवें नंबर पर बसपा की पिंकी कुंडू रही। जिन्हें 822 मत हासिल हुए।

जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट जीत

जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट ने जीत हासिल की। विनेश ने भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से मात दी। जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट को 65080 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 59065 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर इनेलो के डा. सुरेंद्र लाठर 10158 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे। चौथे नंबर पर जजपा प्रत्याशी अमरजीत ढांडा 2477 मत लेकर चौथे पर तथा आम आदमी पार्टी की कविता दलाल 1280 मत लेकर पांचवें स्थान पर रही।

उचाना में भाजपा के देवेंद्र अत्री रहे विजेता

उचाना में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को 32 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को 48968 मत हासिल हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह 48936 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय विरेंद्र घोघडिया रहे। उन्हें 31456 मत मिले। चौथे नंबर पर निर्दलीय विकास काला रहे। जिन्हें 13458 मत मिले। पांचवें नंबर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रहे। जिनहें केवल 7950 मत मिले।

 

 

यह भी पढ़ें : Sirsa News : सिरसा जिला की 5 विधानसभा सीटों में 3 पर कांग्रेस व 2 पर इनेलो हुई विजयी