Assam Flood: असम के 35 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में, 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

0
194
Assam Flood सम के 35 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में, 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Assam Flood सम के 35 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में, 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Flood Update, (आज समाज),  दिसपुर: पूर्वोत्तर राज्य असम में भारी बारिश के चलते लगातार हालात खराब बने हुए हैं। राज्य में बड़ी व छोटी नदियां उफान पर हैं और बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनती जा रही है। राज्य के के 35 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 24.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

  • डिब्रूगढ़ जिला सबसे अधिक प्रभावित

अब तक 66 लोगों की मौत, काजीरंगा में 114 जानवरों की जान गई

असम में अब तक बारिश, बाढ़ व बिजली गिरने की घटनाओं में 66 लोगों की जान भी जा चुकी है और तीन लोग लापता हैं। डिब्रूगढ़ जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लिए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है और अब तक संबंधित घटनाओं में 114 जंगली जानवरों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 95 अन्य जानवरों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सड़कों और पुलों समेत बुनियादी ढांचों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा के साथ बात करके हालात की जानकारी ली है। उन्होंने राज्य में प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोदन बल (एसडीआरएफ) युद्ध स्तर पर बचाव के काम में जुटे हैं और पीड़ितों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित राज्य को सभी सहायता मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।