Karnal Crime News: करनाल में सैर कर कर रहे क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर हत्या

0
45
करनाल में सैर कर कर रहे क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर हत्या
करनाल में सैर कर कर रहे क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर हत्या

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मंगलवार रातभर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक संजीव सिंह के पिता प्रेम सिंह के दो बेटे थे। 42 वर्षीय संजीव और 38 वर्षीय लाभ सिंह। संजीव पुलिस विभाग में सेवारत थे, जबकि लाभ सिंह नगर पालिका घरौंडा में सफाई ठेकेदार थे। 3 साल पहले लाभ सिंह की घरौंडा लिबर्टी के सामने सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लाभ सिंह की मौत ने उनके पिता प्रेम सिंह को झकझोर कर रख दिया था। प्रेम सिंह अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और 15 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। वहीं, मंगलवार रात को क्राइम ब्रांच अधिकारी संजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के अनुसार, संजीव का एक बेटा कनाडा में पढ़ रहा है और एक 16 वर्षीय बेटी है जो 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। संजीव 2002 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वह कुरुक्षेत्र में तैनात थे। इससे पहले वह एनएच-1 और एनएच-4 ढउफ पर भी तैनात रह चुके थे। बाद में उसकी पदोन्नति हुई और वर्तमान में संजीव क्राइम ब्रांच यमुनानगर में तैनात थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे सैर पर निकले संजीव सिंह की बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर ही संजीव का डेरा बना हुआ है और वहीं पर संजीव सड़क पर टहल रहे थे।

SHARE