Punjab Political News : सांसद वड़िंग की मीटिंग में नहीं पहुंचे आशु

0
14
सांसद वड़िंग की मीटिंग में नहीं पहुंचे आशु
सांसद वड़िंग की मीटिंग में नहीं पहुंचे आशु

फिर सामने आई कांग्रेस में आपसी फूट

Punjab Political News (आज समाज), चंडीगढ़ : लुधियाना जिला कांग्रेस में लगता है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच दूरियां बढ़ती दिखाई दे रही है। वड़िंग ने आज लुधियाना के सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ बैठक भी की, लेकिन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु नदारद रहे। वड़िंग की बैठकों में आशु के नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर वड़िंग ने कहा कि हमने सभी को संदेश भेजा था, कुछ लोग आए और कुछ नहीं। हो सकता है किसी को कोई जरूरी काम हो।

सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की जरूरत : वड़िंग

वड़िंग ने कहा कि सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। वड़िंग ने कहा कि अगर सभी नेता अलग-अलग सुर में बयान देंगे तो 2027 जीतना मुश्किल है। सभी कांग्रेसियों को एकजुट रहने की जरूरत है। वड़िंग ने कहा कि आज लोगों की सेवा के लिए जो सरकारी दफ्तर बचत भवन में बन रहा है उसका निरीक्षण किया गया। इस दफ्तर में इस तरह से काम चलेगा कि लोगों को यह महसूस होगा कि हर समय राजा वड़िंग उनके बीच है। लुधियाना के लोगों के लिए एक सार्वजनिक नंबर भी घोषित किया जाएगा जिस पर लोग संर्पक कर अपनी समस्या का हल करवा सकेंगे। वड़िंग ने कहा कि जिस तरह लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत का फतवा दिया है उसी तरह अब जरूरत है कि जालंधर उप-चुनाव में लोग कांग्रेस का साथ दे। पंजाब के आर्थिक हालात खराब हो रहे है।

पंजाबियों पर 350 करोड़ का कर्जा चढ़ चुका

पंजाबियों पर 350 करोड़ का कर्जा चढ़ चुका है। अगर आज आप आदमी पार्टी की सरकार को पंजाबियों ने नरोका तो आने वाले समय में कर्जा 500 करोड़ से ऊपर चला जाएगा। जालंधर चुनाव में जीत दर्ज कर लोग इस बात का संदेश आम आदमी पार्टी को देगी कि पंजाब को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने पंजाब का भाईचारा तोड़ने की कोशिश की है। भाजपा चुनाव हारी तो उसे समझ लेना चाहिए कि भगवान ने संदेश दिया है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल न करे। भगवान की एक का नहीं है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह स्टेटमेंट दी थी कि पंजाब पुलिस की ड्रग सप्लाई में शामिल है। इस तरह से पुलिस पर टैग लगा देना सही नहीं है। पुलिस में हो सकता है कुछ लोग गलत हो लेकिन पूरी पुलिस गलत नहीं है। आज हालात ये बने है कि पुलिस जबरी रिटायरमेंट लेने की तैयारी में है। पंजाब सरकार को पुलिस कर्मचारियों को गले लगाने की जरूरत है। अगर पुलिस का मनोबल गिर गया तो प्रदेश संभालना मुश्किल हो जाएगा। वड़िंग ने कहा कि लोकसभा में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी लोगों पर गुस्सा निकाल रही है। आए दिन बिजली के कट लगाए जा रहे है। लोगों के पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा।

SHARE