Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के नाभि कमल मंदिर से आरंभ हुई अष्टकोसी यात्रा

0
101
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के नाभि कमल मंदिर से आरंभ हुई अष्टकोसी यात्रा
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के नाभि कमल मंदिर से आरंभ हुई अष्टकोसी यात्रा

आज सुबह 5 बजे शुरू हुई यात्रा, 12 तीर्थ से गुजरेंगी यात्रा
(आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आज अष्टकोसी यात्रा आरंभ हो चुकी है। यात्रा नाभि कमल मंदिर से सुबह 5 बजे शुरू हुई। यात्रा आरंभ भजन-कीर्तन के साथ हुआ। यह यात्रा 12 तीर्थ स्थलों से होकर गुजरेंगी। यात्रा में शामिल होने वाले पर्यटक और श्रद्धालु 12 तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। यात्रा में स्वामी ज्ञानानंद भी शामिल होंगे। इस यात्रा को करने से पितृ को अक्षय मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह यात्रा ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा की तर्ज पर आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 8 कोस से शुरू होगी। यह यात्रा आगे 48 कोसी यात्रा का आधार बनेगी, जो कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और जींद तक विस्तारित होगी।

पूरा साल चलेंगी यात्रा

इस यात्रा को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पुनर्जीवित करने की कोशिश है। पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर चल रहे चैत्र चौदस मेले के दौरान यात्रा को शुरू किया जा रहा है। यह यात्रा पूरे साल चलेगी। इसमें कोई भी श्रद्धालु भाग ले सकेगा।

इन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन

बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच के मुताबिक, यह यात्रा नाभि कमल मंदिर से शुरू हुई। दर्रा खेड़ा तीर्थ, ओजस घाट, स्थाण्वीश्वर महादेव, कुबेर तीर्थ, क्षीर सागर तीर्थ, दधीचि कुंड, वृद्धा कन्या, भीष्म कुंड नरकतारी सहित 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों से होते हुए दोबारा नाभि कमल मंदिर पर संपन्न होगी। यात्रा करीब 24 किलोमीटर लंबी है।

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today : सोना एक बार फिर 91 हजार के पार