CBSE North Zone Hockey Championship में आर्य गर्ल्स ने जीता रजत पदक

0
179
CBSE North Zone Hockey Championship
CBSE North Zone Hockey Championship

Aaj Samaj (आज समाज),CBSE North Zone Hockey Championship,पानीपत : भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक है, जहां लड़कियों के हॉकी खेलने का विषय है तो आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसी क्रम में  ओपी बंसल मॉडर्न स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने अपने पोल के सभी मैच जो विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों के साथ खेले गए, उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संत ज्ञानी गुरबचन सिंह खालसा एकेडमी, डीएवी पब्लिक स्कूल, केवीएम, सिविल लाइन लुधियाना तथा चंदन बाल विकास स्कूल के साथ खेलते हुए सभी को पराजित किया।

 

भविष्य में भी आर्य गर्ल्स अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करता रहेगा

अपने पोल के सभी मैच को क्वालीफाई करते हुए इस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने फिर से हॉकी नेशनल खेलने के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की प्रबंधन समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला वाइस चेयरमैन सीए कमल किशोर, प्रबंधक अरुण आर्य, कैशियर नरेश गर्ग, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा एवं उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया तथा उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कोच धर्मेंद्र को शुभकामनाएं और बधाई दी कि उनके कुशल निर्देशन में खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। भविष्य में भी आर्य गर्ल्स अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करता रहेगा। इसमें विद्यालय की प्रबंधन समिति का भी विशेष सहयोग रहता है।

 

यह भी पढ़ें : MLA Dr. Abhay Singh Yadav : दौंगड़ा अहीर की रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 5 November 2023: आज इन राशि का युवाओं की रहेगी मौज, जाने अपना दैनिक राशिफल