Arya Bal Bharti School Panipat : सभी ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : मेहताब आर्य

0
144
Arya Bal Bharti School Panipat
प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि मेहताब आर्य और प्राचार्य सत्यवान आर्य।
Aaj Samaj (आज समाज),Arya Bal Bharti School Panipat, पानीपत : आर्य बाल भारती परिसर में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और महान बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान का बलिदान दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के कोषाध्यक्ष मेहताब सिंह आर्य रहे। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक जसवीर ग्वालडा, आर्य समाज काबड़ी के उप प्रधान ओम दत्त आर्य रहे और प्राचार्य सत्यवान आर्य ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एक भाषण वह गीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्र से और समापन शांति पाठ के साथ हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोषाध्यक्ष मेहताब आर्य ने कहा कि यह देश उन सभी ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने इस देश को आजाद करवाने और आजाद देश को सही दिशा प्रदान करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।