Punjab News : अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा त्याग का सबूत : बरसट

0
6
Punjab News : अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा त्याग का सबूत : बरसट
Punjab News : अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा त्याग का सबूत : बरसट

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने एक नई राजनीति की शुरुआत की

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी का जन्म एक आंदोलन से हुआ था। इसीलिए पार्टी भारतीय राजनीति में एक नई शुरुआत को जन्म दे रही है। पार्टी में कोई भी नेता किसी भी पद की लालसा नहीं रखता और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का दिल्ली सीएम पद से त्यागपत्र देना ताजा उदाहरण है।

यह कहना है आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट का। बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर ईमानदारी और त्याग का सबूत दिया है। अरविन्द केजरीवाल के इस कदम ने यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से कोई मोह नहीं है, उन्हें केवल और केवल जनता की सेवा करना ही पसंद है। यह विचार की तरफ से व्यक्त किये गये।

उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह तभी मुख्यमंत्री बनेंगे, जब जनता उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी। ऐसा करके जहां अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीति की शुरुआत की है, वहीं परिवारवाद की राजनीति को खत्म करते हुए पार्टी के एक जुझारू नेता को मुख्यमंत्री का पद देना यह साहिब करता है कि आप की तरफ से लोगों और समाज की भलाई के बारे में सोचने वाले नेताओं को सदा ही आगे रखा जाता है।

उनके इस काम ने आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स में जोश भर दिया है। दिल्ली और देश की जनता श्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें : Punjab Panchayat Election : आज से पंचायती चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे राजनीतिक दल

ये भी पढ़ें : Punjab News : धान सीजन संबंधी समस्याओं का हल करे केंद्र : मान