28 जनवरी को अरविंद केजरीवाल जींद में करेंगे बदलाव जनसभा

0
138
Arvind Kejriwal will hold a public meeting for change in Jind on January 28.
  • पानीपत ग्रामीण गांव ब्राह्मण माजरा में दिया न्योता : सुखबीर मलिक
  • ममता गर्ग ने अपने साथियों के साथ अरविंद की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की
Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत में 28 जनवरी को अपना हरियाणा चुनावी अभियान शुरू करेंगे। 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल एक बदलाव जनसभा रैली को संबोधित करेंगे। यह बदलाव महारैली अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है। यह बदलाव जनसभा महारैली हरियाणा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर करने के लिए की जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गांव मे इस बदलाव रैली का न्योता पहुंचाना है। सभी गांव के मेंबर कमेटी सचिव, अध्यक्ष को न्योता देने की जिम्मेदारी दी है। रविवार को प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक ने गांव ब्राह्मण माजरा में सर्किल इंचार्ज के सहयोग से न्योता देने का काम किया गया।
सुखबीर मलिक ने बताया गांव ब्राह्मण माजरा मे न्यू नव नियुक्त ग्राम सचिव बिजेंद्र गुप्त और कमेटी मेंबर के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया। ब्राह्मण माजरा गांव सचिव के साथ शीशपाल मलिक, कर्मवीर, मीना देवी, राजेश, रामनारायण शर्मा, रामनिवास रोहिल्ला, चंद्रभान, सूबे सिंह, दिनेश वर्मा, सोमबीर रोहिल्ला, सत्यनारायण गुप्ता, सूरज, बीर सिंह, देवी चंद गुप्ता, विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र लाल, दयानंद अहलावत, नरसिंह, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र रोहिल्ला, बलवान सिंह, ऋषि लाल, रोहिल्ला, केला देवी, आनंद शर्मा, डॉक्टर सुरेश चंद्र, कलीराम कश्यप, सत्यवान रोहिल्ला, महावीर रोहिल्ला रामलाल सुभाष, महेंद्र मेंबर का सहयोग रहा।