Delhi Election 2025 Result Live: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे

0
106
Delhi Election 2025 Result Live: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे
Delhi Election 2025 Result Live: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे

मतगणना शुरू, बैलेट पेपर की गिनती की जा रही, रुझानों में आम आदमी पार्टी 6 और भाजपा 3 सीटों पर आगे
Delhi Election 2025 Result Live (आज समाज) नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी 5 और भाजपा 15 सीटों पर आगे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। 5 फरवरी को वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में 27 साल दिल्ली में भाजपा की वापसी होती दिखाई दी है। आज मतगणना के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएंगी कि एग्जिट पोल कितने सटीक बैठते है। 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था।

इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 सीएम बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। काउंटिंग शुरू होने से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से अअढ कैंडिडेट आतिशी ने कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता आप और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्मंत्री बनेंगे।

कालकाजी के लोग रमेश बिधूड़ी को पसंद नहीं करते : अलका लांबा

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि कालकाजी के लोग रमेश बिधूड़ी को पसंद नहीं करते हैं। उनकी भाषा के चलते उनके खिलाफ गुस्सा है। वे अपनी सीट गंवाने जा रहे हैं। आतिशी भी एंटी-इनकम्बेंसी का सामना कर रही है। उन्होंने सीएम बनने के बाद भी काम नहीं किया। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कालकाजी के दर्शन किए

आप व भाजपा उम्मीदवार ने मंदिर में पूजा की

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आज चुनाव नतीजों से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से ही भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

हमें पूरा भरोसा है, आप सरकार बनेगी: मनीष सिसोदिया

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि (आप) सरकार बनेगी। हमें दिल्ली और बच्चों की शिक्षा के लिए और भी बहुत काम करना है।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी