अरविंद केजरीवाल देश में पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की सोच को लेकर आए हैं : निर्मल सिंह

0
322
Arvind Kejriwal brought the idea of ​​complete system change in the country
Arvind Kejriwal brought the idea of ​​complete system change in the country

आज समाज डिजिटल,शाहाबाद:

रविवार को श्री हरमिलापी कृष्णा मंदिर धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कर्मा जोगी खेड़ा सहित अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौ. निर्मल सिंह ने पार्टी में शामिल लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई। निर्मल सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश में पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की सोच को लेकर आए हैं जिसमें पहले दिल्ली और अब पंजाब शामिल हो चुके हैं और जल्द ही हरियाणा सहित देश के अन्य राज्य भी आम आदमी पार्टी की सोच के साथ मिलकर देश में परिवर्तन की एक लहर चलाएंगे।

मौके पर यह रहे मौजूद

कार्यक्रम उपरांत निर्मल सिंह आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक गुप्ता के निवास पर पहुंचे और उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। सुखविंद्र सिंह कंबोज के प्रयासों द्वारा अशोक गुप्ता ने वर्षों बाद आरएसएस व भाजपा को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताई। सुखविंद्र कंबोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कारवां दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर विशाल खुब्बड़, सुखबीर चहल, बीर सिंह, मेवाराम आर्य, वीरेंद्र, गुलशन कश्यप, वीरेंद्र भसीन, सोनू भसीन, पुष्पराज अग्रवाल, मान सिंह रत्नगढ़, सुनीता पंचाल, साहब सिंह भिंडर, हरबंस लाल सहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें सूर्य ग्रहण जानें समय कब और कहाँ

यह भी पढ़ें  शनि अमावस्या के दिन करे उपाय Remedies Done On Day Of Shani Amavasya

यह भी पढ़ें गर्मी राहत के लिए बनते हैं बांके बिहारी के स्पेशल फूल-बंगले Banke Bihari’s

Connect With Us: Twitter Facebook