Arvind Kejriwal and ministers took charge: अरविंद केजरीवाल और मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

0
215

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदान जीत हासिल की और अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली में आप की सरकार बनाई। रविवार को सीएम केजरीवाल ने शपथ ग्रहण की। आज मुख्यमंत्री अरविंद ने तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी कार्यभार संभाल लिया है। दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में उनके मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में फिर से ज्यादातर वही मंत्री होंगे जिन्होंने पहले कार्य किया है। मंत्रीमंडल में थोड़ा बहुत ही परिवर्तन किया जाएगा। बीती सरकार में मंत्रियों के पास जो बड़े विभाग थे वहीं रहेंगे। उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी की जिम्मेदारी अपने पास रखेंगे कि नहीं इसपर स्थिति साफ नहीं है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने इस बार अपने कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी पुराने मंत्रियों को जगह दी गई है। बता दें कि सबसे पहले पार्टी की पहली प्राथमिकता अपने 10 वादे वाले गारंटी कार्ड को लागू करना है।