Delhi Election Results Live Updates : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आगे

0
116
Delhi Election Results Live Updates : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आगे
Delhi Election Results Live Updates : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आगे

कालकाजी सीट से आतिशी पीछे, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे
Delhi Election Results Live Updates (आज समाज) नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 45 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। भाजपा बहुमत के आंकडेÞ को पार कर चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 254 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा पीछे चल रहे है।

पहले केजरीवाल पीछे चल रहे थे। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे। चुनाव आयोग ने 62 सीटों के रुझान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भाजपा 39 और आप 23 सीटों पर आगे है।

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह