Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत के अरूण ने झारखंड में जीता गोल्ड

0
183
Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत के अरूण ने झारखंड में जीता गोल्ड
Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत के अरूण ने झारखंड में जीता गोल्ड

रांची में आयोजित की गई थी 68वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
sonipat News (आज समाज) सोनीपत: जिले के गांव रायपुर के अरूण ने झारखंड के रांची में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अंडर-19 आयु वर्ग की 3 हजार मीटर रेस में जीतकर अपने प्रदेश व गांव का नाम रोशन किया। अरूण की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अरूण ने अपना गोल्ड मेडल अपने माता-पिता और कोच संदीप शर्मा को समर्पित किया है।

अरूण का कहना है कि यह जीत इन्हीं के आशीर्वाद व मेहनत से मिली है। उसका फोकस इंटरनेशल गेम्स पर है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयास कर रहा है। वह अपने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहता है। अरूण के परिजनों ने बताया कि अरूण राठधाना सोनीपत में ममता मॉडर्न स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।

अरूण 8 मिनट 9 सेकेंड 25 मिलीसेकेंड में पूरी की रेस

अरूण ने यह रेस 8 मिनट 9 सेकेंड 25 मिलीसेकेंड में पूरी की। इस रेस में हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, दिल्ली तेलंगाना, पंजाब, उत्तर प्रदेश के 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस रेस में दूसरे व तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के प्रतिभागी रहे। इससे पूर्व दिसंबर में हुई 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अरूण ने ब्रांज मेडल जीता था।

ये भी पढ़ें : यमुना का सरप्लस पानी राजस्थान को देगा हरियाणा