Arms fat : जानिए बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज

0
58
Arms fa

Arms fat : आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो इसे कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। खासतौर पर, बाजुओं पर जमा चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अपने खानपान की आदतों में सुधार करके और नियमित एक्सरसाइज से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बाजुओं के फैट को कम करने में काफी मदद मिल सकती है

पुश अप्स

सबसे पहले जमीन या मैट पर पेट के बल लेटें और अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।
अपनी उंगलियों और पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करके शरीर को ऊपर उठाएं।
फिर कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर ढ़केलें।
इस प्रक्रिया को 15 से 20 बार दोहराएं।

बाइसेप्स कर्ल्स

सबसे पहले अपने दोनों हाथों में डंबल या कोई वजनदार वस्तु लें और सीधे खड़े हो जाएं।
कोहनियों को अपने शरीर के पास रखें और धीरे-धीरे डंबल्स को अपने कंधों की ओर उठाएं।
कुछ सेकेंड के लिए रुके और फिर धीरे-धीरे डंबल्स को नीचे लाएं।
इसे 12 से 15 बार दोहराएं।

ट्राइसेप्स डिप्स

सबसे पहले एक कुर्सी लें और अपने दोनों हाथों को कुर्सी के किनारे पर रखें।
अब अपने पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं।
कोहनी को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर उठाएं।
इस प्रक्रिया को 12 से 15 बार दोहराएं।