Haryana Assembly Result: रानियां से अर्जुन चौटाला आगे

0
14
रानियां से अर्जुन चौटाला आगे
Haryana Assembly Result: रानियां से अर्जुन चौटाला आगे

सिरसा से कांग्रेस के गोकुल सेतिया 9343 वोटों से आगे
Sirsa News ( आज समाज) सिरसा: जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे जिले की सेबस चर्चित सीट रानियां से इनेलो महासचिव अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला आगे चल रहे है। रानियां से पूर्व बिजली मंत्री व रिश्ते में अर्जुन चौटाला के दादा रणजीत सिंह भी पीछे चल रहे है। रणजीत सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। वहीं कालांवाली के तीसरे राउंड में कांग्रेस के शीषपाल केहरवाला 6299 वोट से आगे चल रहे है। रानियां के तीसरे राउंड में इनेलो से अर्जुन चैटाला 2893 वोट की लीड बनाए हुए है। ऐलनाबाद से दूसरे राउंड में कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल आगे चल रहे है। डबवाली से कांग्रेस के अमित सिहाग आगे चल रहे है। सिरसा से कांग्रेस के गोकुल सेतिया 9343 वोटों से आगे चल रहे है। इस सीट पर गोकुल से सेतिया का मुकाबला हलोपा के गोपाल कांडा से है।

पानीपत में कांग्रेस ने काउंटिंग रुकवाई

पानीपत सिटी सीट पर कांग्रेस ने काउंटिंग रुकवा दी है। उनका कहना है कि जिस ईवीएम की बैटरी 99% चार्ज है। उनमें भाजपा जीत रही है। जिनकी बैटरी इससे कम चार्ज है, उसमें कांग्रेस जीत रही है और भाजपा हार रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी वरिंदर बुल्लेशाह मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक यहां से भाजपा के प्रमोद विज लीड कर रहे हैं।