Apoorva Mukhija: कलेशी औरत” की जुबान फिर फिसली! कन्नड़ समुदाय पर दिए बयान से भड़का देश

0
94
Apoorva Mukhija: कलेशी औरत" की जुबान फिर फिसली! कन्नड़ समुदाय पर दिए बयान से भड़का देश

आज समाज, नई दिल्ली: Apoorva Mukhija: India’s Got Latent विवाद के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘कलेशी औरत’ एक और विवाद में घिर गई हैं। रणवीर इलाहबादिया के साथ उनके बयान पहले ही हंगामा मचा चुके थे, और अब कन्नड़ समुदाय को लेकर दिए गए उनके अपमानजनक कमेंट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

कन्नड़ समुदाय पर की विवादित टिप्पणी 

हाल ही में ब्रिफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अपूर्वा ने कन्नड़ लोगों और बेंगलुरु को लेकर अपमानजनक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि –”कन्नड़ भाषा के कारण मैं कन्नड़ लोगों को नापसंद करती हूं!””कन्नड़ियों की आत्मा नहीं होती!” यह बयान न केवल कन्नड़ समुदाय का अपमान है, बल्कि उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग 

अपूर्वा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध हो रहा है। एक यूजर ने लिखा – “वाह, पब्लिसिटी स्टंट! बेंगलुरु के लोग सबसे विनम्र और मेहमाननवाज होते हैं।” दूसरे यूजर ने कहा – “इस औरत को खुद से शर्म आनी चाहिए। अब इसे अपनी बकवास के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी!”

क्या होगी कार्रवाई? FIR पहले ही दर्ज!

इससे पहले India’s Got Latent विवाद में उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, और अब इस नए बयान से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija Controversy: महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर भद्दे कमेंट से भड़का इंटरनेट, शो बंद करने की उठी मांग!