Anurag Singh Thakur: शस्त्र भी है और शास्त्र भी, हम कालका सीट जीतेंगे

0
41
Anurag Singh Thakur शस्त्र भी है और शास्त्र भी, हम कालका सीट जीतेंगे
Anurag Singh Thakur : शस्त्र भी है और शास्त्र भी, हम कालका सीट जीतेंगे
  • हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार
  • कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को विजयी बनाएं
  • कांग्रेस का खर्ची-पर्ची सरकार लाने का सपना नहीं होगा पूरा

Haryana Assembly Elections, (आज समाज), कालका:  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को कालका पहुंचे और उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कालका के लोगों का जोश देखते ही बनता है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि शस्त्र भी है और शास्त्र भी, हम कालका सीट जीतेंगे।

यह भी पढ़ें :  Shakti Rani Sharma: कालका के मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी में दिख रही उम्मीद की किरण

पीएम मोदी ने हमेशा सिखों का सम्मान किया

अनुराग ठाकुर ने ‘बोले सो निहाल’ का जयघोष लगवाकर क्षेत्र की जनता में जोश भरते हुए लोगों से अपील की कि आप सभी को भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को कालका से जिताकर भेजें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सिखों का सम्मान किया है। जबकि कांग्रेस ने 1984 के नरसंहार के दोषियों को बचाया।

पंडित नेहरू ने कश्मीर में  370 लागू कर देश को बर्बाद किया

पंडित नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर देश को बर्बाद किया। वहीं पीएम मोदी ने सरकार में आते ही करतारपुर कॉरिडोर शुरू करवाया। इसके बाद जम्म-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त की। ्रपूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, आतंकी अफजल को बचाने के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक पहुच गई। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस आतंकियों को टिकट देती है।

कांग्रेस ने हरियाणा में भ्रष्टाचार बढ़ाया, दलितों पर हुए जुल्म किए 

अनुराग ठाकुर ने कहा, आज हरियाणा कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं की आपसी सिर फुट्टौवल के सामने इनका शीर्ष नेतृत्व लाचार व बेबस नजर आ रहा है। हरियाणा में हुड्डा राज में दलितों पर हुए अत्याचार को कौन भुला सकता है। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें रहीं इन्होंने दलितों पर बेहिसाब जुल्म ढाए।

मिर्चपुर कांड किसी को नहीं भुला होगा

19 अप्रैल 2010 में मिर्चपुर में कांग्रेस राज में दलितों पर कितनी बेरहमी से अत्याचार ढाया गया, कौन भूल सकता है? इनके समय में दलित अपने आप को डरा, सहमा महसूस करते थे और हुड्डा जी उनको न्याय नहीं दिला पाए। हुड्डा परिवार आज तक एक दलित बेटी सैलजा जी का सम्मान नहीं कर पाए, तो बाकी प्रदेश भर के दलितों के लिए ये लोग क्या ही करेंगे? हरियाणा का एक नेता पुत्र मोह में इतना बह गया है कि उसे कुछ और दिखाई नही दे रहा।

राहुल गांधी में मुझे आज नजर आते हैं

अनुराग ने कहा, राहुल गांधी को हरियाणा में दलितों की जरूरत नहीं है। अंग्रेजो के समय नेहरू और जिन्ना ने सत्ता के लालच में देश का भिवाजन कर दिया था और आज मुझे राहुल गांधी में जिन्ना नजर आते हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने कहा कि सिखों को पगड़ी नहीं पहनने दी जाती। मैं सिख भाइयों से पूछता हूं कि क्या यह सच है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर मेें 550वां प्रकाश पर्व मनाया और राहुल कह रहे हैं कि सिखों को पगड़ी नहीं पहनने दी जाती।

पीएम मोदी ने सिख भाइयों के लिए करतारपुर के रास्ते खोले

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी मैं आपको याद करवाऊं कि 1984 में किसकी सरकार थी, आपके पिता राजीव गांधी की सरकार थी और उस समय सिखों का कत्लेआम हुआ। सिखों के दिल में नरसंहार आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने उन परिवारों को न्याय दिलाने का काम किया है।  पंडित नेहरू ने करतारपुर का गुरुद्वारा पाकिस्तान में छोड़ दिया था और उस गुरुद्वारे को दूरवीन से देखना पड़ता था, लेकिन पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडॉर बना कर सिख भाइयों के लिए करतारपुर के रास्ते खोलने के काम किया।

राहुल  संसद पर हमले की साजिश करने वालों संग बैठते हैं 

अनुराग ठाकुर ने कहा, जिस आदमी ने संसद पर हमले की साजिश रची, जो भारत के टुकड़े करने के नारे लगाते थे राहुल गांधी उनके साथ बैठते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं शक्ति रानी शर्मा जी से कहना चाहता हंू कि आपके साथ भाजपा का कार्यकर्ता खड़ा है शस्त्र भी है और शास्त्र भी हरियाणा की यह सीट (कालका) हम जीत कर रहेंगे।

हुड्डा ने भ्रष्टाचार में डबल नंबर बनाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, हुड्डा नंबर 1 का दावा करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार में उन्होंने डबल नंबर बनाया। जमीन हड़पने में, दलितों पर अत्याचार में नंबर वन बनाया। हुड्डा ने अपने दामाद को खुश करने में डबल  नंबर बन बनाया राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं, वह पाकिस्तान का गुणगान करते हैं। राहुल और सोनिया गांधी जब चीन जाते हैं तो करोड़ो रुपए का चंदा लेकर आते हैं। पिछले 10 साल में भारत की तरफ आंख उठाने कीचीन की हिम्मत नहीं हुई। मोदी कहते हैं, मैं रहूं न रहूं देश रहना चाहिए। वहीं राहुल गांधी को पीएम बनना है और वो सोचते हैं कि इसके लिए चाहे देश भाड़ में जाय।

मोदी जी की बदौलत लाल चौक पर तिरंगा फहराना संभव हुआ

अनुराग ठाकुर ने कहा, मोदी जी की नीतियों के कारण आज देश बदल रहा है। अपने देश में तिरंगा झंडा फहराने पर मनाही थी, उस समय के गृह मंत्री कहते थे कि लाल चौक पर जाने से टांगे कांपती थी। आज देश का गृह मंत्री और आम आदमी भी श्रीनगर के ऐतिहासकि लाल चौक पर जाए और बिना किसी डर के वहां घूमे, आइसक्रीम खाए। भारतीय आज लाल चौक पर जाकर तिरंगा फरहरा सकता है।

हरियाणा में आज 24 फसलों पर एमएसपी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, हरियाणा में आज 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया जा रहा है। किसान का दाना दाना खरीदने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 10वें नंबर से 5वें नंबर पर लाने का काम किया है। उन्होंने जनता से कहा, आप हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाओ, हम अर्थव्यवस्था को 3 नंबर पर लाने का काम करेंगे। पीएम मोदी ने किसानों के लिए कई काम करवाए। किसान सम्मान निधि शुरू की। बीज से खाद तक सब्सिडी दी। हरियाणा में सीएम नायाब सैनी ने 24 फसलों एमएसपी दी है।

बिना पर्ची खर्ची के हरियाणा सरकार दे रही नौकरी

आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा ह्ल सरकार बनाने की गलतफहमी में जी रही कांग्रेस हरियाणा में खर्ची-पर्ची का राज वापस लाने का सपना देख रही है। कांग्रेस सरकारी नौकरियाँ बेचने की तैयारी कर रही है। इनके नेता गली-गली कहते घूम रहे कि सरकार आएगी तो पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे, रेवड़ियों की तरह अपनों को नौकरियाँ देंगे।

हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन खतरनाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठायेगी। भाजपा ने बिना भाई-भतीजावाद के बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख नौकरियाँ दीं। कांग्रेस हरियाणा को जाति, धर्म, संप्रदाय में बाँटने की कोशिश कर रही है, इसलिए जनता से निवेदन है कि बिना बँटे यहाँ फिर भाजपा सरकार बनायें और प्रदेश की खुशहाली बनाए रखेंह्व

शक्ति रानी के भाषण से मिली ऊर्जा

मंच से शक्ति रानी शर्मा ने अनुराग ठाकुर, राज्य सभा सांसद सिकंदर व मंच पर मौजूद सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को शशक्त किया है। कालका में नशे का कारोबार युवाओ को बर्बाद कर रहा है। खेल के मामले में हरियाणा नंबर वन है।

समाज को नशा मुक्त करना है। नशे के कारण कई युवा जीवन खो चुके हैं। हरियाणा में अब बिना पर्ची और खर्ची के नोकरी मिल रही है। हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। सीएम नायाब सैनी ने हरियाणा को आगे बढ़ाया है। कालका हल्के में बेरोजगार युवाओं को नोकरी के लिए इंडस्ट्री लगाई जाए। साथ ही उन्होंने अनुराग ठाकुर से निवेदन किया कि वे कालका में महिला कॉलेज लगवाएं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दिया समर्थन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मपाल नेगी ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया और कहा कि राजपूत समाज की ओर से अपील की कि कालका में शक्ति रानी शर्मा का समर्थन करें और उन्हें भारी मतों से जिताएं। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने अनुराग ठाकुर की अगुआई में भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा को जिताने का आश्वाशन दिया।

अनुराग ठाकुर में समाज सेवा का जज्बा : विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा, अनुराग जी निष्ठा से भरपूर है , इनमे कार्य करने की क्षमता है, आगे बढ़ने का विश्वास है मोदी जी की मे इनकी निष्ठा है। में अपने प्रचार और प्रसार के बारे में बनता चाहता हूं कि रायपुररानी में भाजपा को लीड मिलेगी। तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनेगी। लोगों में भाजपा को लेकर उत्साह है। गांव में जब मैं गया तो गरीब से गरीब लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिना पर्ची खर्ची के नोकरी मिली। जो पार्टी हरियाणा में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं उनमें खुद राजनीति चल रही है। हरियाणा की जनता उन्हे कभी भी सत्ता नहीं सौपेगी।

कांग्रेस खत्म कर देगी आरक्षण : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा ह्ल कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण खत्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण खत्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की जमीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की जमीन हड़पने की तैयारी कर रही है।

वर्षों पुरानी वन रैंक वन पेंशन को लागू की

अनुराग ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी।

इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए, रक्षा सौदों में दलाली खाई। लेकिन मोदी जी ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। जो भारत कभी विश्व में सबसे बड़े रक्षा आयातक के तौर पर जाना जाता था वह आज अपने ही देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा के समान बना रहा है।

राजपूत सभा ने किया स्वागत

इस अवसर पर राजपूत सभा कालका पिंजौर के अनंत राय राणा चेयरमैन, नराता राम वाइस चेयरमैन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिंद्र सिंह तंवर, धर्मपाल नेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुलशन ठाकुर जिलाध्यक्ष ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे राजपूत समाज बहन शक्ति रानी शर्मा का समर्थन करते हैं और उनको जीताकर विजयी बनाएंगे।

इसके साथ ही रामदयाल नेगी, बहादुर राणा जिला परिषद मेंबर, कर्ण सिंह पुंडीर जिला सरपंच एसोसिएशन, मान सिंह मेहता ब्लॉक प्रधान सरपंच, राजकुमार जबरोट, लक्ष्मण राणा जलौली, धर्मपाल राणा जलौली, प्रीतम सरपंच जबरोट, मनमोहन सिंह पूर्व सरपंच, मदन राणा डिबासवाला, चरणजीत सिंह, अशोक सरपंच, एडवोकेट भाग सिंह नेगी, जोगिंद्र तंवर बाढ, शिव कुमार शिवा, गज्जन सिंह पपलोहा, सुनील कुमार सरपंच मौजूद रहे।

रामचंद्र पूर्व सरपंच, निर्मल सिंह मानकपुर, अवतार सिंह मगवाटा, भाग सिंह मेहता रामपुर, राकेश कुमार रिंकु, शिव कुमार विक्की, राजकुमार चंदेल मडावाला, अशोक कुमार गोदाम, दर्शन कडियाला, रमेश चंद , जनकराज गोलपुरा, राजकुमार सरपंच समसवा, कर्ण सिंह राणा मौली, अजय सिंह हरिपुर, धर्मपाल राणा हरिपुर, ज्वाला सिंह सरपंच भुडी, प्रदीप सिंह पौंटा, चरण सिंह युड, पुष्पिंद्र सिंह भोगपुर, दीपक बड़ी सेर, कर्ण थापली, गोपाल सिंह थापली, काबल सिंह राणा बुर्ज, प्रेम राणा बुर्ज, देविंद्र राणा, सतपाल मेरधारी, राजिंद्र नंबरदार, अशोक तंवर आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  Kalka Assembly: शक्ति रानी शर्मा को मिल रहा जनता का अपार प्यार, कालका में बहेगी विकास की बयार