केंद्र का रसोई गैस के दाम बढ़ाना जन विरोधी निर्णय, आम जनता की पहुंच से दूर हुआ गैस सिलेंडर – प्रतिभा सिंह 

0
518
Anti-people decision of the Center to increase the price of LPG
आज समाज डिजिटल,शिमला:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार वृद्धि को पूरी तरह जन विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार अपना खजाना भरने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत लोगों पर महंगाई थोप रही है।

बढ़ते एलपीजी का सिलेंडर 1100 रुपए के पार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि बढ़ते एलपीजी का सिलेंडर आज 1100 रुपए के पार चला गया है और यह आम और मध्यम वर्गीय परिवार की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के इस कार्यकाल में गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 700 रुपए की वृद्धि से साफ है कि लोगों के रसोई की कोई चिंता नहीं है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में जहां लोगों ने वनों व जंगलों के सरंक्षण को बल देते हुए एलपीजी को अपनाया है, उन्हें फिर से लकड़ियों का चूल्हा जलाने की दिशा में बढ़ाने के लिए मजबूर कर रही है। सरकार महिलाओं को उसी धुएं में धकेल रही है जिससे कांग्रेस ने उन्हें मुक्ति दिलाई थी।

बढ़ती महंगाई से लोगों को कोई भी राहत नहीं दे रही सरकार 

उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई से लोगों को कोई भी राहत नहीं दे रही है।किसानों व बागवानों के हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।‌ उधर,‌ बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जो बहुत ही चिंता की बात है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह देश में ज्वल्लंत मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक होना बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है। कांग्रेस इस अन्याय व धोखे के खिलाफ युवाओं के साथ खड़ी है और वह उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

यह भी पढ़ें:गर्मी राहत के लिए बनते हैं बांके बिहारी के स्पेशल फूल-बंगले 

यह भी पढ़ें  हर कोई माने रामभक्त हनुमान जी को Ram Bhagat Hanuman ji

यह भी पढ़ें : एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे युवक ने अपने ही पिता की रिवाल्वर से मारी खुद को गोली Young Man Shot Himself

Connect With Us : Twitter Facebook